भागलपुर में घूसखोरी का भंडाफोड़, SDM ऑफिस के दो कर्मचारी 70 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bihar News: भागलपुर में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए SDM कार्यालय के दो कर्मियों को 70 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. निगरानी विभाग ने सदर SDM कार्यालय में छापेमारी कर दो कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है. इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.

गिरफ्तार आरोपियों में SDM कार्यालय के लिपिक मयंक कुमार और स्टेनो प्रेम कुमार शामिल हैं. दोनों पर 70 हजार की रिश्वत लेने का आरोप है. बताया जा रहा है कि यह राशि सेवा संपुष्टि (कन्फर्मेशन) के नाम पर मांगी जा रही थी.

काफी समय से चल रही थी मांग

जानकारी के अनुसार, नाथनगर आपूर्ति कार्यालय में कार्यरत अभिजीत कुमार से लंबे समय से रिश्वत की मांग की जा रही थी. आरोप है कि दोनों कर्मचारी सेवा संपुष्टि कराने के बदले 70 हजार की मांग कर रहे थे, जिससे अभिजीत काफी परेशान हो गए थे.

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

पीड़ित अभिजीत कुमार ने इस मामले की लिखित शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग में की. शिकायत के सत्यापन के बाद आरोप सही पाए गए, जिसके बाद विभाग ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया.

जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़ाया

निगरानी विभाग की टीम, जिसका नेतृत्व डीएसपी विंध्याचल प्रसाद कर रहे थे, उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया. जैसे ही SDM कार्यालय में रिश्वत की रकम का लेनदेन हुआ, टीम ने मौके पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. साथ ही, रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई.

कार्यालय में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद SDM कार्यालय समेत पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया. कर्मचारियों के बीच इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को निगरानी टीम अपने साथ पटना लाई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

Also Read: ‘बिहार में सुशासन की जगह कुशासन हावी हो जाएगा’, नीतीश के इस्तीफे के बाद उनके गांव में छाई मायूसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >