जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि एनएसएस के विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक डॉ राहुल कुमार, प्राचार्य प्रो( डॉ) सत्येंद्र कुमार, वरीय अध्यापक रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, केके मंडल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ (प्रो ) रितिका गौतम व अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अध्यक्षता प्राचार्य व संचालन रितिका गौतम ने किया. मुख्य अतिथि डॉ राहुल कुमार ने एनएसएस की गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को समाज सेवा के माध्यम से देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों को अपनाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया. प्राचार्य डाॅ सत्येंद्र कुमार ने एनएसएस की उपयोगिता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कार्यक्रम छात्रों को सामाजिक सेवा और नेतृत्व कौशल विकसित करने में मदद करता है. उन्होंने स्वयंसेवकों को समर्पित भावना से शिविर में भाग लेने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा दी. एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ रितिका गौतम ने सात दिवसीय विशेष शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की. शिविर में आयोजित गतिविधियों में स्वच्छता, मतदाता जागरूकता, एचआईवी / एड्स जागरूकता, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण अभियान और सामुदायिक सेवा से जुड़ी जानकारी साझा की. मौके पर डॉ आरके श्रीवास्तव, डॉ केके मंडल, डॉ जलेश्वर सिंह, डॉ जुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, डॉ शैलेंद्र कुमार, डॉ दिव्यानंद, डॉ आलोक अमित, डॉ राघवेंद्र कुमार, डॉ मनीष कुमार व डॉ विनेता कुमारी मौजूद थी. प्रो अक्षय अंजनी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि विशेष कैंप में समाज सेवा सीखने व जीवन के अन्य आयामों को नजदीक से देखने का भरपूर अवसर मिलता है. सोमवार को विशेष शिविर की औपचारिक शुरुआत हुई.
मुरारका कॉलेज के स्थापना दिवस की चल रही तैयारी
सुलतानगंज मुरारका कॉलेज का स्थापना दिवस 22-23 फरवरी को मनाया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने की जोरशोर से तैयारी चल रही है. तैयारी अंतिम चरण मे है. कार्यक्रम की रूपरेखा फाइनल करा बेहतर कार्यक्रम संपन्न कराने की तैयारी हो रही है. संयोजक प्रो हूमायू हूंमा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन 22 फरवरी को होगा. उद्घाटन सत्र के बाद अतिथियों का स्वागत होगा. सोमवार को प्राचार्य प्रो अमरकांत सिंह की अध्यक्षता में तैयारी समिति का बैठक होगी. तैयारी की समीक्षा कर जायजा लिया गया. कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर कई दिशा-निर्देश दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
