bhagalpur news. बीएड में दाखिले के नाम पर साइबर ठगी, पुलिस ने युवक को लौटाया 1.68 लाख

बीएड में नामांकन दिलाने का झांसा देकर युवक से की गई 1.68 लाख रुपये की साइबर ठगी का पैसा साइबर पुलिस ने बरामद कर वापस दिला दिया है.

बीएड में नामांकन दिलाने का झांसा देकर युवक से की गई 1.68 लाख रुपये की साइबर ठगी का पैसा साइबर पुलिस ने बरामद कर वापस दिला दिया है. शनिवार को साइबर थाना में तिलकामांझी निवासी पीड़ित रजनीश को ठगी की पूरी रकम लौटा दी. मामले में पीड़ित की शिकायत पर साइबर हेल्पलाइन की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को होल्ड कर लिया था. जांच के बाद साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव और उनकी टीम के प्रयास से पूरा पैसा रजनीश को वापस मिल गया. रकम मिलने के बाद रजनीश ने राहत की सांस ली और साइबर टीम को धन्यवाद दिया. उसने बताया कि वह बीएड में दाखिला लेना चाहता था. इसी क्रम में मधुबनी के एक व्यक्ति ने नामांकन के बहाने उससे 1.68 लाख रुपये ऐंठ लिए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >