भागलपुर में महागठबंधन जल्द खोलेगा अपना पत्ता, NDA ने प्रत्याशी अजय मंडल के साथ शुरू की चुनावी तैयारी

भागलपुर लोकसभा सीट पर NDA और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर होनी है. जानिए क्या है ताजा अपडेट..

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार की 40 सीटों में अधिकतर सीटों पर एनडीए (NDA) ने अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं. भागलपुर लोकसभा सीट पर इस बार भी जदयू उम्मीदवार से ही महागठबंधन के प्रत्याशी की टक्कर होगी. एनडीए में लगातार दूसरी बार जदयू के ही खाते में ये सीट गयी है. एनडीए खेमे की बात करें तो जदयू ने प्रत्याशी तय कर लिया है और भागलपुर के वर्तमान सांसद अजय कुमार मंडल को ही फिर एकबार पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है. जबकि महागठबंधन में अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है. सीट बंटवारे और उम्मीदवार को लेकर आलाकमान का फैसला आना बाकि है.

NDA उम्मीदवार अजय मंडल 2 अप्रैल को करेंगे नॉमिनेशन

भागलपुर लोकसभा सीट राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रहा है. पिछली बार राजद ने महागठबंधन की ओर से तो जदयू ने एनडीए की ओर से अपने-अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारा था. इन्हीं दो गठबंधन के बीच सीधी टक्कर इस सीट पर होती रही है. पिछले मुकाबले में एनडीए ने यहां प्रचंड जीत हासिल की थी और जदयू प्रत्याशी अजय मंडल ने राजद के बुलो मंडल को हराया था. इस बार भी जदयू के खाते में ये सीट एनडीए में गयी और अजय मंडल ही फिर एकबार उम्मीदवार बनाए गए हैं. अजय मंडल 2 अप्रैल को नामांकन करेंगे.

महागठबंधन में संशय की स्थिति बरकरार

महागठबंधन को लेकर इसबार संशय की स्थिति बनी हुई है. लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा प्रत्याशी शाहनवाज हुसैन को हराकर RJD के शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल सांसद बने थे. पिछली बार 2019 के चुनाव में भी बुलो मंडल ही राजद के प्रत्याशी बने थे लेकिन जदयू के अजय मंडल से वो हार गए थे. इस बार यह सीट राजद के खाते में जाएगी या फिर कांग्रेस को यह सीट मिलेगा, अभी इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. आलाकमान की बैठक में पहले सीट बंटवारे को लेकर स्थिति साफ होनी है. उसके बाद ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा होगी.

उम्मीदवार को लेकर तरह-तरह की चर्चा

बता दें कि राजद के उम्मीदवार रह चुके पूर्व सांसद बुलो मंडल इस बार आरजेडी से खुद को किनारे करते दिखे हैं. जब तेजस्वी यादव के यात्रा में बुलो मंडल शामिल नहीं हुए तो चर्चे का बाजार गरम हो गया. सियासी गलियारे में चर्चा चली कि बुलो मंडल एनडीए की ओर से प्रयास करते रहे. अब यह सीट अगर राजद के कोटे में जाती है तो आरजेडी किसे अपना उम्मीदवार बनाती है, ये आगे तय होगा. वहीं कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा का दावा है कि कांग्रेस इस सीट पर इसबार अपना प्रत्याशी उतारना चाहती है. अजीत शर्मा ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि अगर सीट बंटवारे में कांग्रेस के पास भागलपुर सीट गयी तो वो प्रत्याशी बनना जरूर चाहेंगे. हालांकि दो और नाम अभी चर्चे है. फिलहाल अभी महागठबंधन का पत्ता खुलना बाकि है. जबकि एनडीए ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >