bhagalpur news. शहर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की तैयारी पूरी करने की 24 तक मोहलत

जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र की जर्जर और क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया है

जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र की जर्जर और क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया है. इस संबंध में जिलाधिकारी ने पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता व नगर आयुक्त को पत्र जारी किया है. कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाया गया कि भागलपुर शहरी क्षेत्र की कई सड़कें जर्जर व क्षतिग्रस्त हो गयी हैं. इन सड़कों की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ वाहनों के आवागमन में भी काफी असुविधा हो रही है. इसे देखते हुए अविलंब मरम्मत कार्य कराना आवश्यक है.

डीएम ने नगर निगम के आयुक्त के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शहरी क्षेत्र की सभी सड़कों का सर्वेक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्सों की पहचान करने और उनकी मरम्मत के लिए कार्रवाई 24 फरवरी तक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. पत्र की प्रति नगर आयुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित की गयी है. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >