नागपुर के विधान भवन में 14-15 फरवरी को आयोजित चौथे नेशनल एनवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट 2026 को एसएम कॉलेज की बीसीए की छात्रा स्नेहा और अनुष्का ने संबोधित किया. दोनों छात्राओं ने सस्टेनेबल भारत के निर्माण में जल, जंगल, जमीन, जानवर और जन के बीच समन्वय को रेखांकित किया. दोनों प्रतिभागियों ने कहा कि प्रकृति-पर्यावरण की उत्कृष्टता इन्हीं पांचों अवयवों पर आधारित है. दोनों छात्राओं को एसएम कॉलेज में बुधवार को सम्मानित किया गया. यूथ पार्लियामेंट में देश के अलग-अलग राज्यों के साथ एसएम कॉलेज के बीसीए विभाग के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा स्नेहा कुमारी और इंग्लिश एमजेसी थर्ड सेमेस्टर की छात्रा अनुष्का भारद्वाज व मारवाड़ी कॉलेज के छात्र शिव सागर को भाग लेने का मौका मिला. यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र का 30वां वार्षिक जलवायु परिवर्तन सम्मेलन पर आधारित था, जो 10 से 21 नवंबर, 2025 तक ब्राजील के बेलेम में आयोजित किया गया था. एसएम कॉलेज की प्राचार्या प्रो निशा झा, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ हिमांशु शेखर, शिक्षक डॉ दीपक कुमार दिनकर, डॉ श्वेता सिंह कोमल, चंदन कुमार सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने बधाई दी. प्राचार्या ने कहा कि स्नेहा और अनुष्का ने कॉलेज के गौरव और प्रतिष्ठा को बढ़ाया है.
bhagalpur news. जल, जंगल, जमीन, जानवर व जन पर आधारित है पर्यावरण की उत्कृष्टता

bhagalpur news. जल, जंगल, जमीन, जानवर व जन पर आधारित है पर्यावरण की उत्कृष्टता
Copied link
नागपुर के विधान भवन में 14-15 फरवरी को आयोजित चौथे नेशनल एनवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट 2026 को