केरल साइबर ठगी कनेक्शन में भागलपुर में दबिश, महिला समेत चार गिरफ्तार

केरल में दर्ज साइबर ठगी के मामलों की जांच में भागलपुर का कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस ने शहर के कई इलाकों में छापेमारी की। इस कार्रवाई में महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भागलपुर. केरल में दर्ज साइबर ठगी के मामलों की जांच का तार भागलपुर से जुड़ने के बाद केरल और भागलपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से शहर के कई इलाकों में छापेमारी की. जोगसर, तातारपुर और हबीबपुर थाना क्षेत्रों में एक साथ हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से मोबाइल फोन, बड़ी संख्या में सिम कार्ड समेत कई सामान बरामद किये गये हैं. सभी आरोपितों को जोगसर थाना लाकर पूछताछ की जा रही है.

जोगसर, तातारपुर और हबीबपुर में एक साथ छापेमारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार केरल में दर्ज साइबर ठगी के मामलों की जांच के दौरान भागलपुर से जुड़े कुछ लोगों की जानकारी सामने आयी थी. इसके बाद केरल पुलिस की टीम भागलपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गयी.

पुलिस ने जोगसर, तातारपुर और हबीबपुर थाना क्षेत्रों में चिन्हित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी. कार्रवाई के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया.

मोबाइल और बड़ी संख्या में सिम कार्ड बरामद

गिरफ्तार आरोपितों के पास से मोबाइल फोन और बड़ी संख्या में सिम कार्ड बरामद किये जाने की बात पुलिस ने बतायी है. बरामद सामान की जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन मोबाइल और सिम कार्ड का इस्तेमाल साइबर ठगी के मामलों में किस तरह किया जाता था.

ब्राउन शुगर और हथियार मिलने की भी चर्चा

छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर और हथियार बरामद होने की भी पुलिस सूत्रों के बीच चर्चा है. हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. इसलिए बरामदगी की वास्तविक स्थिति पुलिस की विस्तृत जानकारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपितों की तलाश

चारों गिरफ्तार आरोपितों को जोगसर थाना लाकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में मिली जानकारी और आरोपितों की निशानदेही के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. संभावित ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

एसपी सिटी बोले, केरल पुलिस के साथ हुई कार्रवाई

एसपी सिटी अतुलेश झा ने बताया कि केरल में साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं. इन्हीं मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए केरल पुलिस भागलपुर पहुंची है. स्थानीय पुलिस के सहयोग से शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गयी और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है. उनकी निशानदेही पर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है.

सोमवार को बड़े गिरोह के खुलासे का दावा

एसपी सिटी ने बताया कि मामले में सोमवार को पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी दी जाएगी. इसके बाद साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क और गिरफ्तार आरोपितों की भूमिका के संबंध में तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋषव मिश्रा कृष्णा

ऋषव मिश्रा कृष्णा प्रिंट माध्यम में पिछले 22 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. फिल्म, शिक्षा और गीत लेखन में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >