Bhagalpur News: भागलपुर स्टेशन के सौंदर्यीकरण का रिपोर्ट तैयार करेगी यूपी की यह कंपनी, 390 करोड़ आएगी लागत

Bhagalpur News: मालदा डिवीजन के एडीआरएम शिव कुमार प्रसाद ने बताया कि भागलपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड के सौंदर्यीकरण के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट की जिम्मेवारी उत्तर प्रदेश के याती निधि कंस्ट्रक्शन एजेंसी को मिली है. इसका काम जल्द शुरू हो जाएगा.

Bhagalpur News: भागलपुर के नये रेलवे स्टेशन और वर्तमान भागलपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड के सौंदर्यीकरण के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट की जिम्मेवारी उत्तर प्रदेश के याती निधि कंस्ट्रक्शन एजेंसी को मिली है. सप्ताह भर में मालदा डिवीजन के द्वारा एलओए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस लेटर मिलेगा. लेटर मिलने के बाद डीपीआर बनाने का काम शुरू हो जायेगा. नया भागलपुर रेलवे स्टेशन भागलपुर रेलवे स्टेशन के साढ़े तीन किलोमीटर टेकानी स्टेशन के बीच में नये भागलपुर रेलवे स्टेशन का निर्माण होगा. सोमवार को लेटर मिलने के साथ ही इस एजेंसी के द्वारा डीपीआर बनाने को लेकर काम शुरू हो जायेगा. डीपीआर को लेकर सोमवार के बाद एजेंसी की टीम भागलपुर आयेगी और नये भागलपुर बनने वाले रेलवे की जगह व वर्तमान भागलपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड जिसका भी डीपीआर बनेगा उसे देखने आयेगी.

इसे भी पढ़ें: भागलपुर जिले के नौ प्रखंडों में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की गति धीमी

390 करोड़ से न्यू भागलपुर स्टेशन और यार्ड का का होगा सौंदर्यीकरण

न्यू भागलपुर रेलवे स्टेशन और वर्तमान भागलपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड के सौंदर्यीकरण के लिए 390 करोड़ रुपये हैं. इतनी राशि से दोनों जगहों के काम होंगे. एजेंसी के द्वारा डीपीआर तैयार करने के बाद उस डीपीआर को मालदा डिवीजन को सौंपेगी. उसके बाद मालदा डिवीजन के पदाधिकारी उस डीपीआर को देखने के बाद उसे मुख्यालय को भेजेंगे. मुख्यालय से इस रिपोर्ट को स्वीकृति मिलने के बाद उसे बोर्ड को भेजा जायेगा.

यात्रियों के लिए क्या-क्या सुविधा होगी

बनने वाले नये भागलपुर स्टेशन में यात्रियों के सभी सुविधा का ख्याल रखा जायेगा. इस स्टेशन में कितने प्लेटफॉर्म बनेंगे, प्लेटफार्म की चौड़ाई, फुट ओवर ब्रिज, स्वचालित सीढ़ी, लिफ्ट, नि:शक्त यात्रियों के लिए हर प्लेटफॉर्म पर जाने की सुविधा के अलावे यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जायेगा. वहीं यार्ड का पूरी तरह सौंदर्यीकरण किया जायेगा. इसके अलावे यार्ड से कितनी लाइन नये भागलपुर स्टेशन तक जायेगी उसकी रिपोर्ट भी बनायी जायेगी.

काम कब होगा शुरू एडीआरएम ने बताया

मालदा डिवीजन के एडीआरएम शिव कुमार प्रसाद ने बताया कि नये भागलपुर रेलवे स्टेशन और वर्तमान भागलपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड के सौंदर्यीकरण के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट की जिम्मेवारी उत्तर प्रदेश के याती निधि कंस्ट्रक्शन एजेंसी को मिला है. सप्ताह भर में मालदा डिवीजन के द्वारा एलओए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस लेटर मिलेगा. लेटर मिलने के बाद डीपीआर बनाने का काम शुरू हो जायेगा. नया भागलपुर रेलवे स्टेशन भागलपुर रेलवे स्टेशन के साढ़े तीन किलोमीटर टेकानी स्टेशन के बीच में नये भागलपुर रेलवे स्टेशन का निर्माण होगा.

इसे भी पढ़ें : Video: यह है बिहार का इनामी शूटर नाढ़ा मियां, गिरफ्तारी के बाद SSP ऑफिस में कुख्यात के तेवर देखिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >