एसएम कॉलेज में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन बुधवार को खेल मैदान में किया जायेगा. टीएमबीयू के कुलपति प्रो जवाहर लाल खेलकूद समारोह का उद्घाटन करेंगे. मंगलवार को खेल मैदान में खिलाड़ियों ने पूर्वाभ्यास भी किया. विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में करीब 50 से भी अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे. बताया गया कि मंगलवार को पूर्वाभ्यास के दौरान 800 मीटर दौड़, हाइ जंप, लॉन्ग जंप, डिस्कस थ्रो, 100 मीटर हिट आदि स्पर्द्धा हुए. रिले रेस और सौ मीटर हिट का फाइनल बुधवार को कराया जायेगा. कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ दीपक कुमार दिनकर ने बताया कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रभारी प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार सिंह व क्रीडा परिषद की अध्यक्ष डॉ अनुराधा प्रसाद ने मंगलवार को खेल मैदान का जायजा लिया. प्राचार्य ने तैयारी को लेकर कमेटी के सदस्यों को दिशा निर्देश भी दिया. एथलीट, एनसीसी और एनएसएस की छात्राओं के द्वारा मार्च पास्ट भी किया जायेगा. एनएसएस द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी. कार्यक्रम में डीएसडब्ल्यू, प्रॉक्टर रजिस्ट्रार, खेल सचिव सहित आदि शामिल होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
