शुभंकर, सुलतानगंज
विधायक प्रो ललित नारायण मंडल ने बताया कि सुलतानगंज में ही एयरपोर्ट बनेगा. शनिवार को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सुलतानगंज में एयरपोर्ट निमार्ण शुरू करने की घोषणा की. सुलतानगंज में एयरपोर्ट बनाने का काम जल्द शुरू होगा. प्रगति यात्रा में सुलतानगंज में सीएम ने हवाई सर्वेक्षण किया था. एरियल सर्वे के बाद डिप्टी सीएम की घोषणा के बाद विधायक ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का आभार व्यक्त किया. विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुलतानगंज के विकास को लेकर मेरी सभी मांग पूरी की. गंगा रिवर फ्रंट की तरह गंगा घाट निर्माण के बाद एयरपोर्ट निर्माण की मांग पूरी होने से सुलतानगंज का चहुंमुखी विकास होगा.सुलतानगंज में एयरपोर्ट बनने से सात जिले में आवागमन होगा सरलविधायक ने बताया कि सुलतानगंज स्टेशन से पश्चिम दक्षिण फोर लेन की तरफ हवाई अड्डा निर्माण के लिए 855 एकड़ भूखंड अधिक है. दलदली और बाढ़ का खतरा नहीं है. बिहार व झारखंड़ को जोड़ने वाली चौड़ी सड़क है. जिला मुख्यालय, ऋषिकुंड और विश्व योग महाविद्यालय मुंगेर बहुत करीब है. सिल्क सीटी और फूड प्रोसेसिंग जैसे उद्योग को बढ़ावा मिलेगा. श्रावणी मेला के अलावा सामान्य दिनों में भी तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ेगी. भागलपुर अंग क्षेत्र का सिल्क उद्योग बढ़ेगा. फोर लेन करीब होने से घंटों की दूरी मिनटों में पूरी हो होगी. फोरलेन सड़क से मात्र 20 मिनट में भागलपुर पहुंच जा सकता है.गंगा में दो पुल मुंगेर तथा सुलतानगंज होने से उतरी बिहार से आवागमन सरल होगा. भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया लगभग सात जिलों से सुलतानगंज से आवागमन सरल होगा. शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में काफी सुविधा और विकास होगा.
अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित, खिलायी मिठाई
सुलतानगंज नगर जदयू कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रो ललित नारायण मंडल के आवास पर शनिवार शाम पहुंच कर अजगैवीनाथ धाम में हवाई अड्डा निर्माण की स्वीकृति मिलने पर फुल माला पहना कर स्वागत कर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिला कर बधाई दी. हर्ष व्यक्त करने वालों में रीना देवी, रुबी देवी, इं सुजीत, मनीष कुमार, पुरुषोत्तम चौरसिया, मिथलेश कुमार, उमेश कुमार, टिंकू कुमार, राजू कुमार उर्फ टिंपल, मनीष कुमार गुप्ता, दीपक कुमार, संदीप कुमार, रितु राज, मोनू, अभिषेक, सोनू, सुमन, मनोज पासवान, मनोज वर्मा, उमेश साह आदि कार्यकर्ता शामिल हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
