bhagalpur news. अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर अफरीदी का स्वागत

किलकारी बिहार बाल भवन के कराटे खिलाड़ी मोहम्मद अफरीदी ने कोलकाता में आयोजित नौवीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले व राज्य का नाम रोशन किया है.

किलकारी बिहार बाल भवन के कराटे खिलाड़ी मोहम्मद अफरीदी ने कोलकाता में आयोजित नौवीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले व राज्य का नाम रोशन किया है. प्रतियोगिता में बांग्लादेश, मलेशिया, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया और म्यांमार समेत कुल सात देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था. 15 वर्ष आयु वर्ग में 63 किलोग्राम भार में मोहम्मद अफरीदी ने प्रथम राउंड में बांग्लादेश, द्वितीय राउंड में भूटान और फाइनल मुकाबले में नेपाल के खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

भागलपुर पर लौटने पर गुरुवार को किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर परिसर में अफरीदी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया. सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रश्मि आनंद, सहायक लेखा पदाधिकारी ऋषभ कुमार आदि मौजूद थे. प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक साहिल राज ने मोहम्मद अफरीदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, यह उपलब्धि पूरे बिहार के लिए गौरव का क्षण है. कराटे प्रशिक्षक कुंदन कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अफरीदी ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के साथ लगातार अभ्यास किया. उनकी मेहनत रंग लायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >