सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन से यात्रियों के सामान चुराने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से सोना-चांदी के जेवर, मोबाइल फोन तथा चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए हैं. बरामद सामान की करीब 7 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है.
आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह ट्रेन संख्या 13242 राजेद्रनगर-बांका इंटरसिटी डाउन से सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगा. जिसके बाद आरपीएफ पोस्ट सुलतानगंज, आरपीएफ क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच, जमालपुर की संयुक्त टीम का गठन किया गया. टीम में आरपीएफ पोस्ट सुलतानगंज के इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर, आरपीएफ क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच, जमालपुर के इंस्पेक्टर एसके सुधा सहित अन्य अधिकारी व जवान शामिल थे. शुक्रवार करीब 4:01 बजे ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचने के बाद पांच संदिग्ध युवक ट्रेन से उतरकर पुराने स्टेशन भवन के पीछे से बाहर निकलने का प्रयास करने लगे. टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने लगे. तत्परता दिखाते हुए आरपीएफ जवानों ने चारों ओर से घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया.Bhagalpur news ट्रेन में यात्रियों का सामान चुराने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Bhagalpur news ट्रेन में यात्रियों का सामान चुराने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
Copied link
सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन से यात्रियों के सामान चुराने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है.