सुलतानगंज दो अलग-अलग स्थानों पर मारपीट व जानलेवा हमले के मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पहला मामला अपर रोड स्थित बिंदा सिंह गली का है. यहां की किरण देवी ने चार लोगों को नामजद कर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज आवेदन में बताया कि गुरुवार की शाम नामजद आरोपितों के साथ आठ से 10 अज्ञात युवक हाथ में लाठी-डंडा लेकर अचानक उनके घर में घुस गये. उनके पुत्र सोनू कुमार को पकड़ कर जानलेवा हमला कर बेरहमी से मारपीट की. हमलावरों ने सोनू कुमार के गले में गमछा डालकर दोनों तरफ से खींचते हुए उसे जान से मारने की कोशिश की. जब वह अपने पुत्र को बचाने गयी तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया. मारपीट में सोनू कुमार के सिर और आंख में गंभीर चोट लगी है.दूसरा मामला शिवनंदनपुर गांव का है, जहां के सुनील बिंद ने नामजद के खिलाफ जान से मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगा थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर गंभीरता से छानबीन शुरू कर दी है.
Bhagalpur news घर में घुस कर युवक पर जानलेवा हमला, चार नामजद सहित कई पर केस

Bhagalpur news घर में घुस कर युवक पर जानलेवा हमला, चार नामजद सहित कई पर केस
Copied link
सुलतानगंज दो अलग-अलग स्थानों पर मारपीट व जानलेवा हमले के मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.