bhagalpur news. फाइलेरिया की दवा से वंचित लोगों के लिए जिला भर में मॉप अप राउंड

एमडीए अभियान के दौरान फाइलेरिया की दवा लेने से वंचित लोगों के लिए भागलपुर शहरी क्षेत्र सहित जिला के सभी प्रखंडों में पांच से 13 मार्च के बीच मॉप अप राउंड चल रहा है.

एमडीए अभियान के दौरान फाइलेरिया की दवा लेने से वंचित लोगों के लिए भागलपुर शहरी क्षेत्र सहित जिला के सभी प्रखंडों में पांच से 13 मार्च के बीच मॉप अप राउंड चल रहा है. यह जानकारी शुक्रवार को जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ दीनानाथ ने दी. उन्होंने बताया कि 10 से 28 फरवरी तक भागलपुर शहरी क्षेत्र सहित सभी प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम एमडीए राउंड चला. जिलाभर में लगभग 90 प्रतिशत लोगों को फाइलेरिया कि दवा खिलायी गयी. छूटे हुए लोगों को फाइलेरिया की दवा का सेवन कराने के लिए पांच से 13 मार्च के दौरान मॉप अप राउंड चलाकर लोगों को दवा सेवन कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क कर अनिवार्य रूप से फाइलेरिया की दवा के रूप में एलबेंडाजोल और डीइसी टैबलेट का सेवन कर लें, ताकि भविष्य में कभी भी उन्हें फाइलेरिया जैसी जीवन भर के लिए दिव्यांग बनाने वाली बीमारी न हो. जिला कि वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी आरती कुमारी ने बताया कि जिलाभर में 10 से 28 फरवरी के बीच फाइलेरिया की दवा खिलाने के लिए निर्धारित लक्ष्य 32,25,216 में से लगभग 90 प्रतिशत लोगों को दवा खिला दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >