Bhagalpur news आनंद मार्ग के आचार्य का घोघा स्टेशन पर भव्य स्वागत

आनन्द मार्ग प्रचारक संघ की ओर से घोघा में 14 से 16 फरवरी तक त्रिदिवसीय योग साधना सत्र और सेमिनार होने जा रहा है

आनन्द मार्ग प्रचारक संघ की ओर से घोघा में 14 से 16 फरवरी तक त्रिदिवसीय योग साधना सत्र और सेमिनार होने जा रहा है. मुख्य प्रशिक्षक आचार्य सत्याश्रयानन्द अवधूत का घोघा स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया. स्वागत समिति के सदस्य संदीप देव तथा रघुनंदन देव ने बताया कि 14 फरवरी को सेमिनार का उद्घाटन होगा. नगरवासियों को छह से 7 बजे तक योगासन का प्रशिक्षण दिया जायेगा. महिलाओं के लिए संन्यासिनी दीदी द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रत्येक दिन 10 से 12 बजे तथा तीन से पांच बजे तक श्रेय और प्रेय, अभिप्रकाश और प्रतिकीकरण, जल संरक्षण, प्रवृत्ति और निवृत्ति, मौलिक कर्तव्य, प्रभात संगीत, सामाजिक-आर्थिक सिद्धांत व नव्य-मानवतावाद पर व्याख्यान प्रस्तुत किये जायेंगे. जनरल भुक्ति प्रधान संदीप कुमार विक्टर ने बताया कि भागलपुर भुक्ति के सभी साधक इस आयोजन की व्यवस्था में सक्रिय रूप से जुटे हैं. कार्यक्रम में भागलपुर, पश्चिम गोड्डा, बांका, मुंगेर सहित कई जिलों के तात्विक, आचार्य, अवधूत, भुक्ति प्रधान, उप-भुक्ति प्रमुख, पंचायत प्रमुख, ग्राम प्रमुख और एडवाइजरी कमेटी के सदस्य भाग लेंगे. सेमिनार में प्रतिदिन गुरु सकाश, पांचजन्य, प्रभात फेरी, ध्वज वंदना, सामूहिक साधना, आसन, कौशिकी, तांडव और धर्म चर्चा होगी. 15 फरवरी को नैतिकता है समय की मांग सभी समस्याओं का एक निदान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. सेमिनार के दौरान नगर में शोभायात्रा निकाली जायेगी.

मारपीट कर हवाई फायरिंग करने का दो पर केस दर्ज

परिपैंती गोविंदपुर के इंद्रजीत कुमार ने गांव के ही संजय यादव और मागन यादव पर मारपीट, गाली गलौज कर हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा कर पीरपैंती थाना में केस दर्ज कराया है.

आर्केस्ट्रा के दौरान पुलिस पर हमला करने का आरोपित ने किया आत्मसमर्पण

चापर में आर्केस्ट्रा के दौरान पुलिस पर हमला करने का आरोपित ने नवगछिया न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. आरोपित चापर का सुबोध यादव है. नवगछिया एसपी प्ररेणा कुमार ने बतायी कि रंगरा थाना के चापर गांव में बिना लाइसेंस के आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में आपत्तिजनक नाच व गान तथा कुछ लोगों द्वारा शराब के नशे में हर्ष फायरिंग की जा रही थी. सूचना रंगरा थाना की पुलिस को मिली. सूचना के सत्यापन के लिए रंगरा थाना की पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवान मौके पर पहुंच कर आर्केस्ट्रा को बंद करवाने का अनुरोध किया. इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गये. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया. रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. कांड अनुसंधान के क्रम में कांड में फरार चल रहे आरोपितों के विरुद्ध पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस की लगातार दबिस से घबरा कर सुबोध यादव ने नवगछिया न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. न्यायालय ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >