सुलतानगंज नगर परिषद के वर्तमान उपसभापति नीलम देवी के पति रामधनी यादव को दुकान पर वर्ष 2023 के फरवरी माह में गोली मार कर जख्मी मामले में बाइक से भागने वाला फरार चल रहे एक आरोपित विश्वजीत उर्फ विशवा ( 26) पिता उमाशंकर मंडल को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित विशवा से विधि व्यवस्था डीएसपी चंन्द्रभूषण ने पूछताछ कर जानकारी ली. आरोपित ने पुलिस को बताया कि उपसभापति के पति रामधनी यादव को जान से मारने का योजना बरियारपुर में तैयार किया गया था. योजना के मुताबिक इस घटना को अंजाम देने के लिये चार-पांच अपराधी को शामिल किया गया था. सभी अपराधी बारी-बारी से सुलतानगंज पहुंच कर रामधनी यादव का रेकी की. दो माह तक प्लानिंग के मुताबिक रेकी कर रामधनी यादव की हर गतिविधि की जानकारी प्राप्त की था. अपराधी ने कबूल किया कि घटना को अंजाम देने के लिए दो बार प्लानिंग पर पानी फिर गया था. तीसरी बार घटना को अंजाम दिया गया. जिस दिन गोली मारी गयी उस दिन सुबह ही बाइक से दो अपराधी सुलतानगंज पहुंच गये थे. अपराधी ने बाइक लेकर रामधनी के दुकान और आवास के आसपास कई चक्कर लगाया.रामधनी यादव घर के बाहर दुकान पर नजर नहीं आये. आरोपित ने यह बात कबूल की है कि जब आठ बजे तो रामधनी यादव दुकान पर बैठे नजर आये. उस दौरान कई लोग उसके पास मौजूद थे. योजना बदल गयी. कुछ देर बाद जब बायपास रोड से गुजरे, तो रामधनी यादव के पास एक व्यक्ति ही पास था. इस दौरान अपराधी रामधनी यादव की दुकान पर पहुंच गया. बाइक पर पीछे बैठे अपराधी उतर कर रामधनी यादव के पास पहुंच कर भागलपुर जाने का रास्ता पूछा. अचानक गोली चला कर बाइक पर बैठ कर भागने लगे. घायल रामधनी ने दौड़ कर बाइक पर बैठे अपराधी को पकड़ लिया. अपराधी बाइक से गिर पड़ा, लेकिन बाइक चला रहा विशवा बाइक लेकर भागने मे सफल रहा. गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ में घटना में शामिल विशवा का नाम बताया. गिरफ्तार आरोपित विश्वजीत उर्फ विशवा ने सुलतानगंज पुलिस के सामने अपना अपराध काबूल किया है. थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपित ने घटना से संबंधित जानकारी दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
