bhagalpur news. बेर, जामुन से लेकर पत्ता गोभी तक छत पर उपजाते हैं 70 वर्षीय रामदेव सिंह

भागलपुर में रामदेव सिंह छत पर बेर, जामुन उगाते हैं.

-कभी शिक्षा क्षेत्र में भागलपुर को प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान पर पहुंचाने के लिए मिला था अवार्ड, अब सेब से लेकर अमरूद व केला तक की छत पर कर रहे बागवानी, खुद भी खाते हैं और पड़ोसियों को भी खिलाते हैंदीपक राव, भागलपुर

कभी शिक्षा क्षेत्र में सिल्क सिटी को प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान दिलाने के लिए अवार्ड पा चुके मोहद्दीनगर के 70 वर्षीय रामदेव सिंह छत पर बागवानी का अनोखा मॉडल तैयार कर दिया. इतना ही नहीं लंबे समय से खेती करने वाले किसान व बागवां भी हैरत में है. अनोखा फल व सब्जियां छत पर ही उपजाते हैं. खुद तो खाते ही हैं, पड़ोसियों को भी खिलाते हैं.

800 स्क्वायर फीट में 50 प्रकार फल व सब्जियों की कर रहे बागवानी

मध्य विद्यालय मोहद्दीनगर में प्राचार्य रह चुके रामदेव सिंह ने बताया कि 800 स्क्वायर फीट के छत पर 50 प्रकार के फल व सब्जियों की बागवानी कर रहे हैं. अभी छत पर रोज एपल, तरह-तरह के अमरूद, अनार, तरह-तरह के बेर, जामुन, काला शरीफा, ड्रेगन फ्रूट, अश्वगंधा, शहतूत, ऑल स्पाइश प्लांट को उगाया है. इसके अलावा बैगन, धनिया, लहसून, अजवाइन, पत्ता गोभी, फूलगोभी, आकर्षक टमाटर आदि की भी खेती छत पर कर रहे हैं. एक-एक अमरूद 250 से 350 ग्राम के और बेल दो किलोग्राम वजन के हैं. मीठा बेर 100 ग्राम से अधिक वजन का है.रामदेव सिंह ने बताया कि छत के तीन तरफ तीन फीट चौड़ी और दो फीट ऊंची दीवार देकर कंपोष्ट व मिट्टी देकर बागवानी योग्य जमीन तैयार की. छत के नीचे मोटे प्लास्टिक को कोड कर दिया है, ताकि नमी का कोई अंश ढलाई को खराब नहीं कर सके.जगह-जगह पानी निकलने की व्यवस्था ड्रेगन होल कर दी है. इसत तरह की खेती खुद ही शुरू की. पहले कहीं देखा भी नहीं है. इस मॉडल को अन्य लोग भी अपनाने के लिए तैयार हैं.

बीएयू के विशेषज्ञ व एचओडी आकर मानते हैं लोहा

रामदेव सिंह ने बताया कि छत पर बागवानी में सरकार की किसी योजना का लाभ नहीं लिया गया. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के विशेषज्ञ व अलग-अलग विभाग के एचओडी ने आकर मुआयना की और खुद उनका लोहा भी माना.

पांच बार बेर व अमरूद के लिए मिल चुका है प्रथम पुरस्कार, प्रधानमंत्री से मिलने की है चाहत

पांच बार बिहार कृषि विश्वविद्यालय व कृषि विभाग की ओर से लगायी गयी प्रदर्शनी में बेर व अमरूद के लिए प्रथम पुरस्कार पांच बार जीत चुके हैं. अब किसानों से मिलने भागलपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की चाहत है. उन्हें बेर व अमरूद सौगात के रूप में भेंट करना चाहते हैं. प्रतिदिन अमरूद व बेर को बंदर से बचाव को लेकर लगे रहते हैं. उनका कहना है कि जैसे राम के लिए सबरी ने बेर रखा था, उसी तरह बड़ा और मीठा बेर व अमरूद को सहेज कर रख रहे हैं.

सिल्क सिटी में मोहद्दीनगर मध्य विद्यालय को बनाया था टॉप

रामदेव सिंह ने प्राचार्य रहते हुए सिल्क सिटी में मोहद्दीनगर मध्य विद्यालय को टॉप बनाया था. इसके लिए शिक्षा विभाग के पदाधिकारी की ओर से पुरस्कृत किया गया था. बिहार शिक्षा परियोजना में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए एक बार पूरे प्रदेश में द्वितीय व दूसरी बार पहले पायदान पर लाकर परियोजना के डायरेक्टर रहे व्यासजी के हाथों दो-दो बार अवार्ड प्राप्त किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि अपनी नौकरी-पेशा में रहते हुए परिवार की जिम्मेदारी का भी बेहतर तरीके से निवर्हन किया. पत्नी गीता कुमारी गृहिणी है, जिनके सपोर्ट से पुत्र व पुत्री भी बड़े ओहदे पर कार्यरत है. बड़ा पुत्र पहले बीएचयू आइआइटी के प्रोफेसर और अब बीआइटी मेसरा में प्रोफेसर हैं. दूसरा पुत्र जेएनयू से एमफील और अब पीएचडी कर रहा है. एक पुत्री महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से एमएफए और दूसरी भी बीएड में अपने बैच में टॉपर रही है. पारिवारिक कारणों से बीपीएससी फैस होने पर भी सर्विस में नहीं गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >