मैट्रिक परीक्षा का पंजीयन व परीक्षा शुल्क 67 स्कूलों ने नहीं किया जमा

मैट्रिक परीक्षा का पंजीयन व परीक्षा शुल्क 67 स्कूलों ने नहीं किया जमा

भागलपुर. मैट्रिक परीक्षा 2020 को आयोजित हुए पांच माह बीत चुके हैं. बावजूद अबतक जिले के 67 हाई स्कूलों ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पास परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं का पंजीयन, अनुमति व परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया है. परीक्षा समिति ने सभी विद्यालयों को पांच अगस्त तक बकाया राशि जमा करने का निर्देश दिया. इसे समिति की वेबसाइट की सहायता से जमा करना होगा. यह राशि मैट्रिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म व पंजीयन के समय ही जमा कर दिया था. बावजूद अबतक इन स्कूलों ने राशि को बोर्ड के खाते में ट्रांसफर नहीं किया. बताया जा रहा है कि तकनीकी कारणों से यह परेशानी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >