bhagalpur news. झारखंड से लायी जा रही 546 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

झारखंड से तस्करी कर अवैध रूप से लाया जा रहा 546. 750 लीटर विदेशी शराब बरारी पुलिस ने जब्त किया है. साथ ही दो तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है.

झारखंड से तस्करी कर अवैध रूप से लाया जा रहा 546. 750 लीटर विदेशी शराब बरारी पुलिस ने जब्त किया है. साथ ही दो तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उनलोगों से पूछताछ कर रही है. इसमें और लोगों के संलिप्त होने की बात कही जा रही है. एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि बिना नंबर के सोनालिका कंपनी के ट्रैक्टर पर पुआल में छिपा कर अवैध रूप से शराब भागलपुर लायी जा रही है. एसएसपी के निर्देशन में सिटी एसपी के निगरानी में सिटी डीएसपी वन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम व बरारी थाना की पुलिस ने जीरोमाइल के नजदीक चेंकिग के दौरान ट्रैक्टर की ट्राली पर पुआल में छुपाया हुआ 546.750 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. मौके से ही पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया. इस घटना में संलिप्त दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. इनमें धर्मवीर यादव, जो राधानगर वार्ड नं0-11 सजौर का निवासी है. वहीं, सत्यम कुमार सिराजपुर परवत्ता खगड़िया का निवासी है. पुलिस ने दोनों पर प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishi ranjan thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >