तोमर प्रकरण: टीएमबीयू के छह कर्मी दिल्ली तलब

भागलपुर: दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की कथित फर्जी डिग्री की जांच मामले में दिल्ली पुलिस को कई अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं. विवि से जाते समय दिल्ली पुलिस के एडीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या तोमर की डिग्री फर्जी साबित करने में दिल्ली पुलिस नाकाम हो […]

भागलपुर: दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की कथित फर्जी डिग्री की जांच मामले में दिल्ली पुलिस को कई अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं. विवि से जाते समय दिल्ली पुलिस के एडीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या तोमर की डिग्री फर्जी साबित करने में दिल्ली पुलिस नाकाम हो गयी है. इस पर कुशवाहा का कहना था कि अभी जांच चल ही रही है, इसलिए वे कुछ बोल नहीं सकते. लेकिन आप जो बोल रहे हैं, वैसा नहीं है.

टीएमबीयू के चार कर्मियों को नोटिस दी गयी है. उन्हें छह जुलाई को सुबह 10 बजे सारे कागजात के साथ दिल्ली के हौज खास थाना में उपस्थित होने को कहा गया है. इसके अलावा दो और कर्मियों को नोटिस मिलने की सूचना है. सारे साक्ष्य साथ लेकर गयी पुलिस : टीएमबीयू में पिछले चार दिनों से दिल्ली पुलिस जांच कर रही थी. सारे साक्ष्य साथ लेकर पुलिस गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से चली गयी. जिन कर्मियों को नोटिस थमायी गयी है, उनमें तत्कालीन कुलसचिव डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह, रजिस्ट्रेशन सेक्शन के तत्कालीन सहायक दिनेश कुमार श्रीवास्तव, तत्कालीन टेबलेटर रजी अहमद व परीक्षा विभाग के सेक्शन ऑफिसर पद से सेवानिवृत्त बड़े नारायण सिंह शामिल हैं. पुलिस ने विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान के तत्कालीन प्रोफेसर इंचार्ज व तोमर की परीक्षाओं के केंद्राधीक्षक अनिल सिंह से भी पूछताछ की. लॉ कॉलेज में दिल्ली पुलिस ने पांच घंटे तक की गहन पड़ताल

कर्मचारियों के हस्ताक्षर के लिए नमूने, कई दस्तावेज को किया जब्त
दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर के कथित फर्जी प्रमाण पत्रों की जांच के लिए गुरुवार को दिल्ली पुलिस की टीम एक बार फिर विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान मुंगेर पहुंची. पुलिस ने कॉलेज के कर्मचारियों से लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की और उनके हस्ताक्षर के नमूने लिये. इतना ही नहीं कई दस्तावेज को भी जब्त किया है. गुरुवार को दिल्ली पुलिस के एसीपी सोमेंद्र त्यागी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम लॉ कॉलेज पहुंची. इसमें एडिसनल डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा, सरोजनी नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बीकेपीएस यादव एवं डिफेंस कॉलोनी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह शामिल थे. ऐसा पहली बार हुआ है कि जिस हौज खास थाना में मामला दर्ज है उस थाना के कोई भी पदाधिकारी या केस के आइओ मामले की जांच में मुंगेर नहीं आये हैं.
कर्मचारियों में हड़कंप
कॉलेज परिसर में घुसने के साथ ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. क्योंकि सोमवार को ही कॉलेज के प्राचार्य आरके मिश्र, प्रधान लिपिक कृष्णनंदन सिंह सहित छह लोग हौज खास थाना में अपना बयान दर्ज करा कर वापस लौटे थे. गुरुवार को जब दिल्ली पुलिस कॉलेज पहुंची तो कर्मचारियों के होश उड़ गये. दिल्ली पुलिस की टीम ने कॉलेज के प्रधान लिपिक को प्राचार्य कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया. पुलिस ने उनसे घंटों पूछताछ की और कई दस्तावेज की जांच की. एक के बाद एक दस्तावेज की जांच करने के साथ ही संबंधित कर्मचारी से पूछताछ करते और एक कागज पर सभी से कुछ लिखवाते थे. दिल्ली पुलिस का मानना है कि इनके राइटिंग और परीक्षा के दौरान किये गये हस्ताक्षर, सर्टिफिकेट निकालने में किये गये हस्ताक्षर का मिलान राइटिंग एक्सपर्ट से कराया जायेगा.
दिल्ली पुलिस केवल विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान से जुड़े टीआर ले गयी है. छात्रों को इस बात से निराश होने की जरूरत नहीं है कि दिल्ली पुलिस द्वारा कई कागजात साथ ले जाने से छात्रों का काम नहीं हो पायेगा.
प्रो रमा शंकर दुबे, कुलपति, टीएमबीयू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >