कंप्यूटर से हाजिरी और बढ़ा नामांकन! भागलपुर के इन 25 सरकारी शिक्षकों ने बदल दी स्कूलों की सूरत, मिला बड़ा सम्मान

भागलपुर के 25 सरकारी शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया. इन शिक्षकों ने कंप्यूटराइज्ड उपस्थिति, डिजिटल पंजी और नामांकन वृद्धि जैसे नवाचारों से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया है.

भागलपुर. शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले के सरकारी विद्यालयों में नवाचार के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाने वाले 25 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया. इन शिक्षकों के सम्मान में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया. समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार एवं डीपीओ ने सभी चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया.

डिजिटल उपस्थिति से नामांकन और ठहराव सुधार तक किए उत्कृष्ट कार्य

सम्मानित शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों की कंप्यूटराइज्ड उपस्थिति, डिजिटल उपस्थिति पंजी, मासिक परीक्षा, नामांकन में वृद्धि और विद्यार्थियों के विद्यालय में ठहराव में सुधार जैसे कार्य किए हैं. शिक्षा के क्षेत्र में इन नवाचारों और बेहतर प्रयासों के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया गया.

25 शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिला सम्मान

सम्मानित होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं में आरवीएसजीएमएस मिरजानहाट भागलपुर की प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी, एलएन इंटर स्कूल मलिकपुर के डॉ. मोहम्मद इमरान आलम, मवि सेनो के आतिश कुमार, उत्क्रमित उमावि मुक्तापुर के सुमन कुमार मंडल, कन्या उवि सोनबरसा के पवन कुमार झा, प्रावि हाजीपुर दक्षिण टोला के तारकेश्वर ठाकुर, मवि दिननगर की फूल कुमारी, कृष्णानंद सूर्यमल इंटर मॉडल स्कूल के चंद्रशेखर चौधरी, प्रावि मुस्लिम टोला की रीना चौधरी और मवि नयागांव की पूजा कुमारी शामिल हैं.

विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को किया गया सम्मानित

मवि मधुबन ओला के भारत कुमार, उर्दू प्रावि राजपुर के अमित कुमार, मवि कोयली की भवानी कुमारी झा, प्रावि मृधाचक आदिवासी टोला के अर्जुन केसरी, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर के सौरभ कुमार, प्रावि नया टोला ओलापुर के विवेकानंद सिंह, इंटर स्तरीय सरसहाय बालिका विद्यालय के विशाल कुमार सिन्हा एवं कुमारी अनामिका वर्मा को भी सम्मानित किया गया.

शिक्षा में बेहतर बदलाव के लिए प्रयासों को मिली पहचान

रामधारी इंटर स्तरीय उवि तेतरी पकरा की अमृता कुमारी, उमावि खैरा की मोनालिसा, केएल उवि नारायणपुर के मोहम्मद इमरान आजाद, राजकीय मवि कराक्षेत्र की कुमारी किरण, इंटर स्कूल खरीक के डॉ. शैल प्रज्ञा, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय उस्मानपुर की श्वेता रानी और उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सिलहन के राजकुमार आनंद भी सम्मानित शिक्षकों की सूची में शामिल रहे.

नवाचार आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर

शिक्षक सम्मान समारोह के माध्यम से विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था, तकनीक के उपयोग और विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं नामांकन बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया. शिक्षकों के कार्यों को सम्मान मिलने से अन्य विद्यालयों में भी नवाचार आधारित शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने की उम्मीद है.

Also Read: बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार राव

दीपक कुमार राव प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से एक्टिव हैं. प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, कला-संस्कृति व सामाजिक कार्य में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >