bhagalpur news. कार से 185 लीटर शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जीरोमाइल पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना पर बस स्टैंड के पास एक कार से 185 लीटर विदेशी शराब बरामद की है.

जीरोमाइल पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना पर बस स्टैंड के पास एक कार से 185 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. मामले में पुलिस ने बेगूसराय के बिरपुर निवासी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मुरलीधर साह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई कर तस्करी में उपयोग हो रही कार को भी जब्त कर लिया. बताया गया कि शराब की खेप झारखंड से बेगूसराय ले जाई जा रही थी. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. बीते एक माह में जीरोमाइल थाना पुलिस ने कई कारों से शराब की खेप पकड़ी है.

साइबर थाना ने गुम हुआ मोबाइल ढूंढ कर लौटाया

साइबर थाना पुलिस ने एक माह पूर्व गुम हुआ मोबाइल बरामद कर उसके मालिक प्रीतम पांडेय को लौटा दिया. इस संबंध में जानकारी भागलपुर पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की गई है. शिकायत मिलने पर साइबर थाना की टीम ने तकनीकी सहायता से मोबाइल को ट्रैक कर उसे बरामद किया. मोबाइल वापस मिलने पर प्रीतम पांडेय ने साइबर डीएसपी समेत पूरी टीम का आभार जताया.

मारपीट के पुराने मामले में आरोपी मो साहिल गिरफ्तार

इशाकचक पुलिस ने मारपीट के पुराने मामले में भीखनपुर गुमटी नंबर-3 झोपड़पट्टी निवासी मो साहिल उर्फ अकबर को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में कोर्ट में पेश किया गया. पीड़ित मो सन्नी ने बताया कि साहिल और उसके साथियों ने उसके ई-रिक्शा की स्टेपनी खोल ली थी. विरोध करने पर मारपीट की गई. मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था. पुलिस ने अन्य की तलाश शुरू कर दी है. साहिल पर पूर्व से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >