माघी पूर्णिमा आज, गंगा तटों पर उमड़ेंगे श्रद्धालु

भागलपुर : माघी पूर्णिमा पर रविवार को शहर के विभिन्न गंगा तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी. शनिवार को पूर्णिमा का प्रवेश करने से श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंच गये थे. बरारी पुल घाट छठ पूजा समिति की ओर से 24 घंटे के लिए अष्टयाम संकीर्तन शुरू होगा. वेराइटी चौक स्थित दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में रविवार […]

भागलपुर : माघी पूर्णिमा पर रविवार को शहर के विभिन्न गंगा तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी. शनिवार को पूर्णिमा का प्रवेश करने से श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंच गये थे. बरारी पुल घाट छठ पूजा समिति की ओर से 24 घंटे के लिए अष्टयाम संकीर्तन शुरू होगा.

वेराइटी चौक स्थित दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में रविवार को अष्टयाम संकीर्तन शुरू होगा. घंटाघर स्थित शीतला मंदिर में माता शीतला की प्रतिमा स्थापित की गयी. रविवार को विभिन्न स्थानों पर भगवान सत्यनारायण की पूजा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >