सृजन घोटाला : एसी कार्यालय से ली जायेगी ट्राइसेम भवन लीज की रिपोर्ट

भागलपुर : सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड का कार्यालय सबौर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित ट्राइसेम भवन में चला करता था. ट्राइसेम भवन को लीज पर सृजन समिति को दिया गया था. इसे लीज पर देनेवाले पदाधिकारी, सृजन घोटाला के उजागर होने के बाद लीज मामले में की गयी कार्रवाई आदि की रिपोर्ट ग्रामीण […]

भागलपुर : सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड का कार्यालय सबौर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित ट्राइसेम भवन में चला करता था. ट्राइसेम भवन को लीज पर सृजन समिति को दिया गया था.

इसे लीज पर देनेवाले पदाधिकारी, सृजन घोटाला के उजागर होने के बाद लीज मामले में की गयी कार्रवाई आदि की रिपोर्ट ग्रामीण विकास विभाग ने जिला प्रशासन से मांगी थी. यह रिपोर्ट डीडीसी को देने कहा गया था. डीडीसी ने ट्राइसेम भवन लीज का मामला उनके विभाग का न होकर अपर समाहर्ता कार्यालय का होने की बात कही. अब अपर समाहर्ता कार्यालय से रिपोर्ट लेकर ग्रामीण विकास विभाग को भेजी जायेगी. ट्राइसेम भवन की लीज पहले ही रद्द कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >