भागलपुर : भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के राजग प्रत्याशी अजय मंडल के नामांकन के बाद आयोजित सभा में राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार व रामविलास पासवान की सोच एक है. केंद्र व राज्य सरकारों के विकास कार्यों को लेकर वोट करें. उन्होंने कहा कि देश के पीएम में सोचने और निर्णय लेने की क्षमता है. बिहार में एक नहीं तीन कृषि रोडमैप तैयार किया गया.
उन्होंने कहा कि केंद्र ने पांच सौ नये पासपोर्ट कार्यालय खोले गये, देशभर में 34 करोड़ जनधन खाते खोलाे गये. वहीं, भूमि सुधार राजस्व मंत्री राम नारायण मंडल ने कहा कि पूरा देश विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा है. वहीं, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि देश के विकास के लिए पीएम व बिहार में नीतीश कुमार काफी काम रहे हैं.
