पुलिस ने दुत्कारा, डॉक्टर ने किया भरती करने से इनकार ..और मर गया मनसरपुर का कैलाश

भागलपुर: जीरो माइल थाना क्षेत्र के मनसरपुर गांव में मारपीट में घायल कैलाश राम की बुधवार को मौत हो गयी. 13 मई को कैलाश व उसके परिजनों को पड़ोसियों ने पीटा था. जीरो माइल पुलिस ने उस समय केस दर्ज नहीं किया था, जबकि जख्मी कैलाश मामले की शिकायत लेकर खुद थाना पहुंचे थे. लेकिन […]

भागलपुर: जीरो माइल थाना क्षेत्र के मनसरपुर गांव में मारपीट में घायल कैलाश राम की बुधवार को मौत हो गयी. 13 मई को कैलाश व उसके परिजनों को पड़ोसियों ने पीटा था. जीरो माइल पुलिस ने उस समय केस दर्ज नहीं किया था, जबकि जख्मी कैलाश मामले की शिकायत लेकर खुद थाना पहुंचे थे. लेकिन उन्हें थाने से दुत्कार कर भगा दिया गया था.

वे किसी तरह इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने वहां भी भरती करने से इनकार कर दिया. डॉक्टरों ने कहा, जाओ पहले थाने से लिखा कर लाओ, तब इलाज करेंगे. हार कर कैलाश फिर थाने पहुंचा, लेकिन वहां उसे इलाज कराने के लिए पुलिस ने लिख कर कुछ नहीं दिया. इस कारण कैलाश का निजी क्लिनिक में इलाज हुआ. बुधवार की रात कैलाश की मौत हो गयी. मौत के बाद जीरो माइल पुलिस के हाथ-पैर फूूलने लगे. आनन-फानन में पुलिस ने कैलाश के पुत्र के बयान पर पड़ोसियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जख्मी कैलाश पर ही कर दिया केस : कैलाश के पुत्र शंभू राम का आरोप है कि जीरो माइल पुलिस आरोपी पक्ष से मिली हुई है. 13 मई को मारपीट की घटना के बाद पुलिस आरोपी पक्ष से मिल गयी और मेरे जख्मी पिता समेत अन्य परिजनों पर ही उल्टे मारपीट का केस दर्ज कर दिया. शंभू ने बताया कि पड़ोसी दीना राम, विजय सिंह आदि ने मेरे पिता को लाठी-डंडे से पीटा था. पिता जी को अंदरूनी चोट आयी थी. वे लगातार खून की उल्टियां कर रहे थे. लेकिन जीरो माइल पुलिस इस बात को मानने को तैयार नहीं थी.

पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज : जीरो माइल पुलिस और कैलाश के परिजन कैलाश के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जायेगा. यह पता चल जायेगा कि कैलाश की मौत मारपीट में हुई है या किसी अन्य कारण से.

एसएसपी को भी लिखा था पत्र

जीरो माइल पुलिस ने जब प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी तो जख्मी कैलाश ने एसएसपी को पत्र लिख कर मामले की जानकारी दी थी. लेकिन तत्कालीन एसएसपी के स्तर से भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी. अब जब कैलाश की मौत हो गयी, तो पुलिस ने पड़ोसियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया. उधर, जीरो माइल पुलिस का कहना है कि मारपीट में कैलाश की मौत नहीं हुई. घटना 13 मई को हुई थी और मौत 25 जून को. पुलिस का यह भी तर्क है कि अगर कैलाश को गंभीर अंदरूनी चोट थी तो निजी क्लिनिक के डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कैसे कर दिया. अपने यहां भरती क्यों नहीं रखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >