लड़की ने उतारा इश्क का बुखार

भागलपुर: मारवाड़ी कॉलेज के एक छात्र पर आशिकी का बुखार इस कदर चढ़ा हुआ था कि क्लास रूम में भी वह पढ़ाई-लिखाई छोड़ एक लड़की को छेड़ने से बाज नहीं आता था. न तो उसे शिक्षक का डर था और न ही प्राचार्य द्वारा की जानेवाली कार्रवाई का खौफ. आखिरकार लड़की ने हिम्मत जुटायी और […]

भागलपुर: मारवाड़ी कॉलेज के एक छात्र पर आशिकी का बुखार इस कदर चढ़ा हुआ था कि क्लास रूम में भी वह पढ़ाई-लिखाई छोड़ एक लड़की को छेड़ने से बाज नहीं आता था. न तो उसे शिक्षक का डर था और न ही प्राचार्य द्वारा की जानेवाली कार्रवाई का खौफ.

आखिरकार लड़की ने हिम्मत जुटायी और अपने शिक्षक को सारी कहानी बतायी. शिकायत प्राचार्य कक्ष तक पहुंची और गुरुवार को जब उस लड़के को ब्लैक टीसी जारी करने की तैयारी शुरू की जाने लगी, तो लड़के का सारा नशा फट गया. इश्क का भूत उतर गया. लड़के ने किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं करने का वादा किया, साथ ही उसके अभिभावक ने भी प्राचार्य को भरोसा दिलाया. तय हुआ कि भविष्य में किसी भी तरह की छोटी भी शिकायत पर उस पर कार्रवाई होगी. इस पर प्राचार्य डॉ एमएसएच जॉन मान तो गये, पर उक्त वादे का इकरार लिखित रूप में कराया.

तब चारों ओर फैली पुड़िया की कहानी . घटना इसी वर्ष 15 अप्रैल की है. सभी छात्र-छात्रएं क्लास रूम में अपनी-अपनी सीट पर बैठ चुके थे और शिक्षक भी पढ़ाने के लिए आ गये थे. छात्राएं अगली सीट पर बैठी थीं और सभी छात्र उनके पीछे. उक्त लड़के ने एक कागज पर कुछ लिख कर एक लड़की के ऊपर फेंका, पर लड़की ने अनदेखा कर दिया. उसने दोबारा लड़की के ऊपर पुड़िया फेंकी. फिर भी लड़की ने अनदेखा कर दिया. इस पर उस लड़के ने अपने आसपास बैठे चार-पांच अन्य दोस्तों से भी लड़की के ऊपर कागज की पुड़िया फेंकवायी. लड़की के सब्र का बांध टूट चुका था. वह इस तरह की बदतमीजी बरदाश्त नहीं कर पायी. उसने विभाग के को-ऑर्डिनेटर के पास शिकायत की. को-ऑर्डिनेटर ने तत्काल लड़कों को बुलवाया और फटकार लगायी.

फिर भी नहीं हुआ डर

को-ऑर्डिनेटर ने बताया कि अन्य लड़के की तो दोबारा शिकायत नहीं आयी, लेकिन लड़की को लगातार परेशान करनेवाले उक्त लड़के की फिर शिकायत आ गयी. इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत प्राचार्य से की. प्राचार्य ने क्लास के सारे लड़कों को बुलाया और घटना के बारे में लिखित जानकारी मांगी. सबने जो कुछ भी लिख कर दिया, उसमें उक्त लड़के को दोषी ठहराया गया था. इस पर उक्त लड़के को बुला कर प्राचार्य ने 28 अप्रैल को फटकार लगायी, तो उसने फिर गलती नहीं करने का वादा किया. लेकिन एक माह बाद 29 मई को उसने फिर उक्त लड़की के साथ र्दुव्‍यवहार किया. कॉलेज कैंपस में ही उसे अपशब्द बोलने लगा. पर लड़की डरी नहीं. उसने इसकी शिकायत प्राचार्य से की. इस पर प्राचार्य ने लड़के की फाइल तैयार करवायी और उसके अभिभावक को सूचना भेज कर बुलवाया. अभिभावक अपने लड़के के साथ प्राचार्य के पास पहुंचे और फिर दोबारा ऐसी गलती न करने की कसम खायी और यह बात लिख कर भी दिया.

तब एक लड़की को दिखाया था बाहर का रास्ता

घटना वर्ष 2011 की है. गणित ऑनर्स में मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) के छात्र और वहीं की एक छात्र पढ़ रही थी. कॉलेज कैंपस में ही लड़का उस लड़की के साथ छेड़छाड़ करता था. इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को मिली. दोनों को कॉलेज में तभी प्रवेश करने की इजाजत देने की बात कही गयी, जब उनके अभिभावक आयेंगे. आखिरकार दोनों के अभिभावक पहुंचे. प्राचार्य ने दोनों की शादी करा देने का सुझाव दिया, लेकिन लड़की और उसके अभिभावक ने नहीं माना. इसके बाद लड़की को स्थानांतरण प्रमाणपत्र देकर विदा कर दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >