बरात में चली गोली, रसोइया जख्मी

भागलपुर: मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में गुरुवार तड़के बरात में गोली चलने से रसोइया जख्मी हो गया. घायल रसोइया चंदन दास (30) को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच में भरती कराया गया है. डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बतायी है. गोली उसके बायीं ओर सीने में लगी है. सीने को भेदते हुए गोली बाहर निकल […]

भागलपुर: मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में गुरुवार तड़के बरात में गोली चलने से रसोइया जख्मी हो गया. घायल रसोइया चंदन दास (30) को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच में भरती कराया गया है. डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बतायी है.

गोली उसके बायीं ओर सीने में लगी है. सीने को भेदते हुए गोली बाहर निकल गयी. मिर्जापुर निवासी दिलीप यादव के घर में उनकी पुत्री की शादी थी और घरखेता, खगड़िया से बरात आयी थी. गोली वैध या अवैध हथियार से चली, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस अब तक हथियार को भी बरामद नहीं कर पायी है. उधर, घटना के बाद वधू पक्ष ने आनन-फानन में बरात को विदा कर दिया. रसोइया को जान-बूझ कर गोली मारी गयी या भूलवश गोली लग गयी, इसकी जांच में पुलिस जुट गयी है. घायल रसोइया नाथनगर थाना क्षेत्र के नूरपूर हड़िया टोला का रहने वाला है और भरत दास का पुत्र है.

अवैध हथियार से फायरिंग

उधर, दबी जुबान से ग्रामीणों ने बताया कि अवैध हथियार से गोली चली है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह अवैध हथियार लड़का पक्ष वालों का था या लड़की पक्ष वालों का. लेकिन फायरिंग के बाद आनन-फानन में उक्त हथियार को शादी से हटा दिया गया. ताकि पुलिस को भनक नहीं लग सके.

कहां से आया हथियार पता नहीं : भूपलेश

लड़की के चाचा भूपलेश यादव ने कहा कि शादी में हथियार कहां से आया, इसकी जानकारी हमलोगों को नहीं है. लड़की और लड़का पक्ष के एक भी सदस्य हथियार लेकर शादी में नहीं आये थे. फिर रसोइया को कैसे गोली लगी, समझ में नहीं आ रहा है.

जयमाला के समय चली गोली

जख्मी रसोइया चंदन ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे बरात लगी. उस समय वह खाना बना कर बाथरूम से लौट रहा था. विवाह स्थल पर जयमाला की रस्म हो रही थी. तभी किसी ने गोली चला दी, जो चंदन के सीने में लग गयी. गोली किसने चलायी, चंदन उसे देख नहीं पाया. गोली लगते ही चंदन वहीं गिर पड़ा. घटना के बाद जयमाला में भगदड़ मच गयी और बराती और सराती इधर-उधर भागने लगे. आनन-फानन में लड़की वाले चंदन को इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक ले गये. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चंदन को जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >