सिटीजन फ्रेंडली बनेगी भागलपुर पुलिस

एसएसपी के तौर पर क्या प्राथमिकताएं होंगी ? भागलपुर क्राइम का जोन रहा है. क्राइम डिटेक्शन व प्रिवेंशन सबसे अहम है. घटना घटने से रोकना और घटने के बाद उसका उद्भेदन करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी. प्रयास रहेगा की भागलपुर पुलिस सिटीजन फ्रेंडली बने. ताकि यह न लगे की पुलिस समाज से अलग है. सांप्रदायिक […]

एसएसपी के तौर पर क्या प्राथमिकताएं होंगी ?

भागलपुर क्राइम का जोन रहा है. क्राइम डिटेक्शन व प्रिवेंशन सबसे अहम है. घटना घटने से रोकना और घटने के बाद उसका उद्भेदन करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी. प्रयास रहेगा की भागलपुर पुलिस सिटीजन फ्रेंडली बने. ताकि यह न लगे की पुलिस समाज से अलग है.

सांप्रदायिक क्षेत्रों में होनेवाले विवाद से कैसे निबटेंगे ?

सांप्रदायिक दृष्टिकोण से भागलपुर काफी संवेदनशील रहा है. ऐसे में संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्न्ति कर वहां काम करेंगे. इन क्षेत्रों में होनेवाली समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे. पुलिसिंग में सुधार, जनता की समस्या का समाधान सवरेपरि है. सिविल सोसाइटी का फीडबैक लेकर जिले की समस्या, लॉ-इन-आर्डर आदि मामले का समाधान करेंगे.

जाम बड़ी समस्या बन कर उभरी है, कैसे निबटेंगे ?

निश्चित रूप से नवगछिया पदस्थापना के दौरान इस समस्या से मैं अवगत हूं. जाम बड़ी समस्या है. खासकर पुल पर. ऐसे में आंतरिक और बाह्य संसाधनों का हर संभव उपयोग करेंगे. समस्या का समाधान से पहले ट्रैफिक सिस्टम को व्यवस्थित करने का प्रयास किया जायेगा. जाम लगने के कारण, प्वाइंट को चिह्न्ति किया जायेगा.

चर्चित हत्याकांडों के उद्भेदन की दिशा में क्या पहल करेंगे ?

लंबित कांडों का निष्पादन बेहद जरूरी है. फिर चाहे ओम बाबा हत्याकांड हो या दिवेश सिंह हत्याकांड. ऐसे केसों का जल्द से जल्द निष्पादन किया जायेगा, ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके. न्याय मिलने में देरी होती है तो पुलिस के प्रति अविश्वास पैदा होता है. प्रयास रहेगा कि लोगों को त्वरित न्याय मिले.

दारोगा हत्याकांड की ली जानकारी

पदभार ग्रहण करने से बाद नये एसएसपी ने तुरंत अपर पुलिस अधीक्षक फरोगुद्दीन, वीणा कुमारी व डीएसपी हेड क्वार्टर कालेश्वर पासवान से दारोगा अविनाश हत्याकांड की अद्यतन जानकारी ली. एसएसपी ने अधिकारियों से पूरी घटना का विवरण लिया. एसएसपी ने बताया कि पदभार ग्रहण करने के बाद कुछ कागजी प्रक्रिया है, उसे पूरा करने के बाद जल्द ही शाहकुंड जाकर घटनास्थल का मुआयना करेंगे. एसएसपी ने कहा कि दारोगा की हत्या किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी ली जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >