भागलपुर : रेलमंत्री ने भागलपुर को दिया तोहफा यात्रियों को होगी सुविधा : शाहनवाज

भागलपुर : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भागलपुर के लोगों को रेलमंत्री पीयूष गोयल की तरफ से तोहफा मिला है. भागलपुर की जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (ट्रेन नं- 13071/13072) जो अब तक 17 बोगी की ट्रेन थी उसमें एक नयी फर्स्ट एसी कम सेकंड एसी बोगी जुड़ गयी […]

भागलपुर : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भागलपुर के लोगों को रेलमंत्री पीयूष गोयल की तरफ से तोहफा मिला है. भागलपुर की जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (ट्रेन नं- 13071/13072) जो अब तक 17 बोगी की ट्रेन थी उसमें एक नयी फर्स्ट एसी कम सेकंड एसी बोगी जुड़ गयी है.

अब ये ट्रेन 18 बोगी की हो गयी है. भागलपुर से कोलकाता जाने के लिए या कोलकाता से भागलपुर और आसपास के पर्यटन स्थल जैसे विक्रमशिला, अजगैबीनाथ मंदिर, मंदार पर्वत या अन्य जगहों तक पहुंचने के लिए ये ट्रेन सबकी पसंदीदा ट्रेन रही है. इसलिए इसमें हमेशा अतिरिक्त सीटों की मांग उठती रही है.

उन्होंने बताया कि 21 जनवरी 2019 को रेलमंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर भागलपुर में कई ट्रेन सुविधाओं के साथ इसकी भी मांग उन्होंने रखी थी. जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस में यह बोगी जुड़ रही गयी है. एसी बोगी में आधा फर्स्ट एसी की सीटें है और आधा सेकेंड एसी की सीटें. उन्होंने कहा कि भागलपुर के सभी लोगों की तरफ से भी रेल मंत्री का हृदय से आभार.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >