लालकिला पर तिरंगे को सलामी देंगी भागलपुर की दो बेटियां

भागलपुर : गणतंत्र दिवस पर लालकिला मैदान में भागलपुर की दो बेटियां शामिल होंगी. इसके लिए अंशुली आनंद का सीनियर विंग से और ऋषिका नंदन का जूनियर विंग से चयन किया गया है. सबौर के फतेहपुर के रहनेवाले प्रवीण कुमार व रेणु देवी की पुत्री अंशुली आनंद सबौर कॉलेज के पार्ट वन पॉलिटिकल साइंस की […]

भागलपुर : गणतंत्र दिवस पर लालकिला मैदान में भागलपुर की दो बेटियां शामिल होंगी. इसके लिए अंशुली आनंद का सीनियर विंग से और ऋषिका नंदन का जूनियर विंग से चयन किया गया है. सबौर के फतेहपुर के रहनेवाले प्रवीण कुमार व रेणु देवी की पुत्री अंशुली आनंद सबौर कॉलेज के पार्ट वन पॉलिटिकल साइंस की छात्रा हैं. वह 23 बिहार गर्ल्स बटालियन की कैडेट हैं.
ऋषिका नंदन मारवाड़ी कॉलेज के एनसीसी ऑफिसर राजेश नंदन की पुत्री और डीपीएस, भागलपुर की नौवीं कक्षा की छात्रा हैं. वह टू बिहार गर्ल्स यूनिट की कैडेट हैं. फिलहाल वह एक जनवरी से 29 जनवरी तक नयी दिल्ली डीजी एनसीसी कैंप में भाग ले रही हैं. ऋषिका डीपीएस की पहली कैडेट हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >