अवैध संबंध का पत्नी ने किया विरोध, तो पति ने दी सलाह- तुम भी रख लो ब्वॉयफ्रेंड

नाथनगर / भागलपुर : ललमटिया थाना क्षेत्र के साहेबगंज बिंदटोली की रहने वाली महिला ने जब पति के किसी गैर महिला के साथ संबंध रखने पर विरोध जताया, तो पति बोला तुम भी एक ब्वॉयफ्रेंड रख लो. बात जब मारपीट तक पहुंच गयी और मामला काफी बिगड़ गया तो महिला ने पति के खिलाफ स्थानीय […]

नाथनगर / भागलपुर : ललमटिया थाना क्षेत्र के साहेबगंज बिंदटोली की रहने वाली महिला ने जब पति के किसी गैर महिला के साथ संबंध रखने पर विरोध जताया, तो पति बोला तुम भी एक ब्वॉयफ्रेंड रख लो. बात जब मारपीट तक पहुंच गयी और मामला काफी बिगड़ गया तो महिला ने पति के खिलाफ स्थानीय पुलिस के पास केस दर्ज करवाया. महिला ने पति विक्की विकास के खिलाफ रविवार को मारपीट और जान से मारने के प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है. उधर, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति का किसी गैर महिला के साथ अवैध संबंध है. इसकी जानकारी होने पर उसने इस बात का खुलासा करने के लिए पति पर दबाव बनाया, तो पति ने कहा कि तुम भी एक ब्वॉयफ्रेंड रख लो. इसका विरोध करने पर आरोपित पति ने लाठी-डंडे से उसे बुरी तरह से पीटा. आरोपित ने जान मारने की नीयत से उसके दुपट्टे से गले में बांधकर फांसी लगाने का प्रयास किया. चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़कर आये और उसे बचाया. इस बाबत थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >