गार्ड से मारपीट, तीन और छात्रों पर मुकदमा

भागलपुर : भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार देर रात प्राचार्य आवास में तोड़फोड़ व 11 छात्रों पर एफआइआर के बाद शुक्रवार को भी कॉलेज परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा. आक्रोशित छात्रों ने केस वापस लेने और प्राचार्य को हटाने की मांग पर बीसीइ की मेन बिल्डिंग में तालेबंदी कर कक्षा का बहिष्कार कर दिया. […]

भागलपुर : भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार देर रात प्राचार्य आवास में तोड़फोड़ व 11 छात्रों पर एफआइआर के बाद शुक्रवार को भी कॉलेज परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा. आक्रोशित छात्रों ने केस वापस लेने और प्राचार्य को हटाने की मांग पर बीसीइ की मेन बिल्डिंग में तालेबंदी कर कक्षा का बहिष्कार कर दिया.
प्राचार्य डॉ निर्मल कुमार ने बताया कि सुबह कॉलेज में तालाबंदी के दौरान तीन छात्रों ने इसका विरोध करने वाले सुरक्षा गार्ड से मारपीट की. तीनों छात्रों के खिलाफ जीरोमाइल थाना में आवेदन दिया गया है. तालाबंदी के बाद छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे. सौ से अधिक छात्र मेन बिल्डिंग के बाहर दोपहर एक बजे तक प्राचार्य के विरोध प्रदर्शन करते रहे.
डीएम और एसएसपी ने तुड़वाया ताला : प्राचार्य डॉ निर्मल कुमार ने मामले की जानकारी जब जिला प्रशासन को दी, तब जाकर डीएम प्रणव कुमार व एसएसपी आशीष भारती, एसडीओ आशीष नारायण व सिटी डीएसपी राजवंश सिंह कई पुलिसकर्मियों के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे. कॉलेज पहुंचते ही डीएम ने मेन गेट पर लटके ताला को तोड़ने का आदेश दिया.
प्राचार्य ने कर्मचारी को बुलाकर हथौड़े से प्रहार कर ताला तुड़वाया. ताला टूटता देख एक बारगी छात्रों में नाराजगी छाने लगी. लेकिन पुलिस बल की दबिश के आगे इंजीनियरिंग छात्रों की एक न चली. इससे पहले सभी छात्रों को पदाधिकारियों से समझाने की कोशिश की. ताला खोलकर कॉलेज में क्लास शुरू होने दें. जब छात्रों ने अधिकारियों की बात नहीं मानी तब ताला को तोड़ दिया गया.
प्राचार्य ने कहा- नहीं लेंगे केस वापस : जारी घटनाक्रम के दौरान पूरे कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल रहा. कैंपस में चारों ओर भय का माहौल था. शिक्षक और कर्मचारी पुलिस बल के साथ खड़े दिखे. वहीं छात्रों का झुंड मेन बिल्डिंग के सामने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करते रहे. प्राचार्य डॉ निर्मल कुमार ने बताया कि, किसी भी हालत में छात्रों पर दायर केस को वापस नहीं लिया जायेगा.
इंजीनियरिंग कॉलेज में सिक्योरिटी बढ़ी, अगले आदेश तक जिला बल की हुई तैनाती : भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य और छात्रों के बीच लगातार बढ़ते विवाद को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने गंभीर रुख अपनाया है. एक तरफ जहां इंजीनियरिंग कॉलेज में दो थानों की पुलिस लगातार बनी हुई है.
वहीं दूसरी तरफ कॉलेज कैंपस में अगले आदेश तक जिला बल की तैनाती की गयी है. शुक्रवार दोपहर कैंपस में स्थिति को नियंत्रित करने के लिये जीरोमाइल और बरारी थानाध्यक्ष अपने दलबल के साथ मौके पर मौजूद थे. इसके अलावा महिला थाना प्रभारी, शेरनी दल प्रभारी, सीआइएटी फोर्स समेत दंगा निरोधी दस्ता को तैनात किया गया था.
बंद कमरे में छात्रों व प्राचार्य से डीएम व एसएसपी ने की वार्ता
ताला टूटने के बाद सभी पदाधिकारी मेन बिल्डिंग में प्रवेश कर प्राचार्य कार्यालय में करीब एक घंटे तक घटना को लेकर वार्ता की. वार्ता के बाद प्राचार्य ने बताया कि, डीएम व अन्य पदाधिकारियों ने घटना के बारे में पूरी जानकारी ली. उन्हें बताया गुरुवार देर रात छात्रों के उपद्रव के बारे में पूरी सूचना दी गयी. इसके बाद डीएम ने ऑटो कैड हॉल में सभी छात्रों के साथ मीटिंग की. डीएम ने सभी छात्रों से बारी-बारी से उनकी समस्याएं पूछीं.
छात्रों ने कहा – दबाव बनाने के लिए छात्रों पर केस कर रहे प्राचार्य
एसडीओ के साथ बातचीत के दौरान आक्रोशित छात्रों ने कहा कि, छात्रों पर अपनी दबाव बनाने के लिए प्राचार्य छात्रों को बार बार केस की धमकी देते हैं. अबतक 200 से अधिक छात्रों पर 107 समेत कई धाराएं लग चुकी हैं. जानबूझकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. कैंपस सेलेक्शन के दौरान केस झेल रहे छात्रों का सेलेक्शन कंपनियां नहीं करती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >