भागलपुर के एसएम कॉलेज को यूजीसी फंड के उपयोग मामले में कार्रवाई की चेतावनी

भागलपुर : एसएम कॉलेज में यूजीसी फंड से किये गये खर्च का हिसाब अबतक नहीं भेजे जाने पर यूजीसी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. यूजीसी ने कॉलेज को भेजे पत्र में कहा कि क्यों नहीं कॉलेज को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाये. यूजीसी फंड के तहत कॉलेज को रिसर्च प्रोजेक्ट, सेमिनार व कॉलेज के […]

भागलपुर : एसएम कॉलेज में यूजीसी फंड से किये गये खर्च का हिसाब अबतक नहीं भेजे जाने पर यूजीसी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. यूजीसी ने कॉलेज को भेजे पत्र में कहा कि क्यों नहीं कॉलेज को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाये. यूजीसी फंड के तहत कॉलेज को रिसर्च प्रोजेक्ट, सेमिनार व कॉलेज के नैक मूल्यांकन के लिए राशि उपलब्ध करायी गयी थी, लेकिन कई महीना बीतने के बाद भी कॉलेज ने खर्च की गयी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र यूजीसी को नहीं भेजा है. ऐसे में यूजीसी कॉलेज को ब्लैक लिस्टेड करने के लिए पत्र लिखा है. कॉलेज की प्राचार्या ने कहा कि उपयोगिता प्रमाण पत्र तैयार किया जा रहा है. शीघ्र ही भेज दिया जायेगा.

सेमिनार का अबतक नहीं भेजा उपयोगिता प्रमाण पत्र. कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ मीना रानी के कार्यकाल में रसायन विभाग ने यूजीसी की राशि से राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया था. सेमिनार का हिसाब अबतक यूजीसी को नहीं भेजा गया है. ऐसे में यूजीसी के द्वारा कॉलेज को सेमिनार के आयोजन को लेकर राशि उपलब्ध नहीं कराया सकता है.

कॉलेज के नैक मूल्यांकन में किये गये खर्च का भी हिसाब नहीं भेजा. कॉलेज के नैक मूल्यांकन काे लेकर यूजीसी ने राशि उपलब्ध करायी थी. कॉलेज का नैक से मूल्यांकन हुए एक साल से अधिक समय बीत रहा है. कॉलेज प्रशासन ने इस दिशा में भी उपयोगिता प्रमाण पत्र यूजीसी को नहीं भेजा. कॉलेज में पूर्व प्राचार्या रही डॉ मीना रानी, पूर्व प्राचार्या रही डॉ अनुभा राय ने यूजीसी फंड से की गयी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने में दिलचस्पी नहीं ली.

बॉटनी रिसर्च प्रोजेक्ट की राशि का हिसाब नहीं गया

बॉटनी विभाग को रिसर्च के लिए यूजीसी से फंड उपलब्ध कराया था, लेकिन कॉलेज ने इसका उपयोगिता प्रमाण पत्र यूजीसी को अबतक नहीं भेजा है. बॉटनी विभाग ने कॉलेज को रिसर्च प्रोजेक्ट का हिसाब दे दिया है.

गेस्ट शिक्षक के नाम पर मंगाया रिसर्च प्रोजेक्ट

यूजीसी नियम के अनुसार नियमित शिक्षकों को ही रिसर्च प्रोजेक्ट की राशि उपलब्ध करा सकती है, लेकिन कॉलेज की गड़बड़ी से बीएड में संविदा पर बहाल एक शिक्षक को रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए अनुशंसा कर दी. नतीजा रिसर्च के लिए यूजीसी का राशि कॉलेज में आकर पड़ी है. राशि निकालने के लिए नियमित शिक्षक का होना अनिवार्य है.

यूजीसी फंड से खर्च की गयी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र तैयार किया जा रहा है. कुछ मामला पूर्व की प्राचार्या के समय का है. उस समय के चीजों को भी निकाला जा रहा है. प्रयास किया जा रहा है कि शीघ्र ही यूजीसी को उपयोगिता प्रमाण पत्र भेज दिया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >