बगीचे में आम तोड़‍ने गये नाबालिग को मार दी गोली, हालत गंभीर

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में जीरोमाइल थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे बगीचे में सोमवार सुबह आम तोड़ने गये संतोष कुमार (16) को बगीचे में आम का हिसाब कर रहे मुंशी ने गोली मार दी. गोली लगने के बाद संतोष ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी. भागते हुए घायल मीराचक स्थित अपने […]

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में जीरोमाइल थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे बगीचे में सोमवार सुबह आम तोड़ने गये संतोष कुमार (16) को बगीचे में आम का हिसाब कर रहे मुंशी ने गोली मार दी. गोली लगने के बाद संतोष ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी. भागते हुए घायल मीराचक स्थित अपने घर पहुंचा जहां से परिजन उसे लेकर जीरोमाइल थाना पहुंचे. जहां से पुलिस ने उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने गोली मारने वाले मुंशी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद जितेंद्र को पहचान के लिए मायागंज में भर्ती घायल संतोष के पास लाया गया. जहां संतोष ने जितेंद्र की पहचान कर ली.

घटना सोमवार सुबह चार बजे की है. मायागंज अस्पताल में भर्ती संतोष ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ बगीचे में टहलने के लिए गया था. शौच के लिए वह बगीचे में बैठा ही था कि बगीचे में आम का हिसाब किताब करने वाले एक व्यक्ति ने आम चोरी करने का आरोप लगा उसके साथ गाली गलौज करने लगा. जिसके बाद जितेंद्र ने अचानक अपनी कमर से पिस्टल निकाल पीठ में सटा दिया और गोली दाग दी. गोली उसके पीठ को भेदकर पंजरे से बाहर निकल गयी. गोली लगने के बाद संतोष जान बचाने के लिए मीराचक स्थित अपने घर की ओर दौड़ा. इस दौरान बगीचे में मौजूद रखवाली करने वाले के साथ जितेंद्र ने कुछ दूर तक उसका पीछा भी किया. पर आधे रास्ते से ही वापस लौट गये.

खून से लतपथ संतोष को परिजन उसे पहले जीरोमाइल थाना लेकर गए जहां से पुलिस उसे लेकर मायागंज अस्पताल पहुंच गयी. घटना के दो घंटे के भीतर ही जीरोमाइल पुलिस ने गोली मारने वाले मीराचक निवासी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया और पहचान कराने मायागंज अस्पताल में भर्ती संतोष के पास लेकर पहुंची. जहां संतोष ने उसकी पहचान की. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि घायल के बयान पर केस दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार संतोष हर रोज अपने दोस्तों के साथ बगीचे में आम तोड़ने के लिए आता था. जिसपर बगीचे में आम का हिसाब किताब करने वाले निजी मुंशी जितेंद्र ने गोली मार दी.

इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर स्थित आम बगीचे का तीन पार्टनर के पास ठेका

जितेंद्र ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में मौजूद आम बगीचे का ठेका मथुरापुर के रहने वाले मुकेश कुमार, मीराचक निवासी रामवृक्ष मंडल और सुनील तांती नाम के लोगों के पास है. उसने बताया कि दस दिन पूर्व ही आम का हिसाब किताब करने के लिए रामवृक्ष ने उसे रखा था. जहां हर रोज सुबह वह बगीचे में पहुंच टूटने और बिकने वाले आम का हिसाब करता था. हालांकि उसने संतोष को गोली मारने की बात से इंकार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >