दारोगा के बेटे से शादी लगने से नाखुश थी छात्रा, फंदे से लटका मिला शव

भागलपुर : बिहार केभागलपुर में हबीबपुर थाना क्षेत्र के दाउद वाट इलाके में शुक्रवार रात समुखिया डिग्री कॉलेज में बीए पार्ट वन की छात्रा शारदा कुमारी (22) का शव संदिग्ध परिस्थित में डुपट्टे के फंदे से लटकता मिला. घटना की सूचना पर देर रात पहुंची हबीबपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शनिवार […]

भागलपुर : बिहार केभागलपुर में हबीबपुर थाना क्षेत्र के दाउद वाट इलाके में शुक्रवार रात समुखिया डिग्री कॉलेज में बीए पार्ट वन की छात्रा शारदा कुमारी (22) का शव संदिग्ध परिस्थित में डुपट्टे के फंदे से लटकता मिला. घटना की सूचना पर देर रात पहुंची हबीबपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शनिवार को नौलखा कोठी स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. मामले में मृतका के पिता बांका जिला के करहरिया निवासी शंकर पासवान जोकि बांका थाना अंतर्गत चौकीदार हैं उनके बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया. परिजनों के मुताबिक कुछ माह पहले ही अलीगंज स्थित शैलबाग कॉलोनी में रहने वाले एक दारोगा के बेटे से शादी लगने के बाद से शारदा नाखुश थी.

घटना शुक्रवार रात की है जब बांका स्थित करहरिया निवासी शारदा अपनी छुट्टियों में दाउद वाट में रहने वाली अपने मौसेरी बहन बेबी देवी के घर आयी हुई थी. पिता शंकर पासवान ने बताया कि शुक्रवार को वह बांका थाना में अपनी ड्यूटी कर रहे थे तभी उनके बेटे का फोन आया कि शारदा ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी है. जिसके बाद वह दाउद वाट स्थित फंदे से लटकते शव को उतारकर पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में केस दर्ज शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पिता ने बताया कि कुछ माह पूर्व ही शारदा की शादी शैलबाग कॉलोनी के रहने वाले एक दारोगा के बेटे से तय हुई था. पांच दिन पूर्व ही दोनों की शादी से पूर्व तिलक समारोह का आयोजन हुआ था जिसमें आगामी जून माह में शादी होने की बात कही गयी थी. इसी बात को लेकर शारदा पिछले कुछ दिनों से नाराज थी. हालांकि, उसने परिजनों से अपने नाराजगी का कारण नहीं बताया था. पिता ने हत्या किये जाने की बात से साफ इन्कार कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचने के बाद मृतका के मंगेतर ने भी घटनास्थल पर पहुंच परिजनों को सांत्वना दिया.

शंकर पासवान ने बताया कि उन्हें एक बेटा और पांच बेटियां हैं. जिसमें से शारदा दूसरे बड़ी बेटी है. उनकी पत्नी पोलियो से ग्रसित है. बड़ी बेटी की शादी के बाद शारदा ही घर की देखरेख करती थी.

जिस कमरे में फंदे से लटका मिला था शव, वहां नहीं था दरवाजा
दाउद वाट स्थित सैलेश पासवान के घर के दूसरे तल के जिस कमरे में शारदा का शव फंदे से लटकता मिला उस कमरे में कोई दरवाजा नहीं था. इसी बात को लेकर पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है. मामले की जांच करने वाले पदाधिकारी के मुताबिक पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. पर मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा. मामले में आत्महत्या के लिए उकसाये जाने के बिंदू पर भी पुलिस जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >