जहां जरूरी नहीं वहां बना दिया नाला जहां चाहिए वहां छोड़ा भगवान भरोसे

भागलपुर : निगम क्षेत्र के सभी वार्ड के विकास के लिए निगम की ओर से लाखों रुपये सड़क और नाला निर्माण पर खर्च किये जाते हैं. लेकिन उचित रख-रखाव के बिना एक साल में ही नाला में इतना गाद भर जाता है कि नाला के ऊपर से पानी बहने लगता है. निगम की आेर वार्ड […]

भागलपुर : निगम क्षेत्र के सभी वार्ड के विकास के लिए निगम की ओर से लाखों रुपये सड़क और नाला निर्माण पर खर्च किये जाते हैं. लेकिन उचित रख-रखाव के बिना एक साल में ही नाला में इतना गाद भर जाता है कि नाला के ऊपर से पानी बहने लगता है. निगम की आेर वार्ड में सड़क और नाला का निर्माण तो हुआ लेकिन अभी जहां नाला की जरूरत है, वहां नाला नहीं बनाया गया. कई जगह अधूरे नाले का निर्माण किया गया. नाला की सही सफाई नहीं होने से बड़े से लेकर छोटे नाले की स्थिति नारकीय हो गयी. शहर की सफाई व्यवस्था और निगम के सफाई कर्मियों पर हर माह लगभग एक करोड़, 25 लाख रुपये खर्च किये जाते हैं, लेकिन सफाई की स्थिति शहर के सामने है.
सफाई नहीं होने के कारण गाद से भरा हुआ है नाला
निगम द्वारा नाला का गाद तो निकाला जाता है, लेकिन उसकी सफाई सही तरीके से नहीं होती है. अगर बारिश हुई तो फिर से आधा गाद नाला में और आधा गाद सड़क पर पसर जाता है. गुरुवार को रामसर चौक पर नाला का गाद इसी तरह सड़क किनारे बजबजा रहा था.
नाला चाहिए, बना नहीं, सड़क पर बहता है पानी
शहर में निगम की ओर से लाखों रुपये खर्च कर कई नाले बनाये गये लेकिन जहां नाला की आवश्यकता है, वहां नाला का निर्माण नहीं हुआ है. निगम द्वारा जीरोमाइल एलआइसी बिल्डिंग के पीछे हाउसिंग बोर्ड में लगभग 40 लाख की राशि से नाला और सड़क का निर्माण कार्य कराया गया. अभी वह नाला घास-फूस व जंगल से भरा है. जहां नाला की आवश्यकता बहुत है, वहां नाला बना ही नहीं. बरारी हाउसिंग बोर्ड चौक पर नाला का पानी सड़क पर बहता है. हमेशा नाला का पानी जमा रहता है. बारिश के समय तो सड़क पर पानी की धार बहती है, जिससे सड़क भी टूट जाती है. वहीं विक्रमशिला सेतु के बगल में हाउसिंग बोर्ड वाले रास्ते में हथिया नाला का निर्माण हो रहा है. लेकिन उसे भी आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है.
निगम कैंपस की शोभा बढ़ा रही नाला साफ करने की मशीन
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में बड़े नाला की सफाई के लिए मशीन तो आयी लेकिन एक साल से निगम परिसर में यह मशीन धूल फांक रही है. छोटे नाला को साफ ेग़करने वाली मशीन भी आयी. वह निगम गोदाम में रखी हुई है. निगम परिसर में रखे नाला के गाद को एकत्र करने वाली इतनी बड़ी टंकी है कि जिस नाला की सफाई कई साल से नहीं हुई है उसकी सफाई आसानी से हो जाये. लगभग तीस लाख एक टंकी की लागत है.
लाखों का नाला तो बना, पर किसी काम का नहीं
बरारी हाउसिंग बोर्ड पॉश इलाका है. इस जगह पर अधिकारी वर्ग के लाेग रहते हैं. लेकिन यहां ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त है. बहुत पहले जो नाला बना था, उसकी सही से सफाई तक नहीं होती है. वहीं बरारी पुल घाट में बड़ा नाला है, जिसमें पूरे बरारी का पानी आता है. इसकी सफाई निगम द्वारा ठीक ढंग से नहीं की जाती है. इसकी सफाई हो जाये बारिश में जल-जमाव की स्थिति नहीं बनेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >