जेल में दो कैदियों के बीच हुए विवाद के दौरान एक बंदी ने की ऐसी डिमांड, जानकर अाप हो जायेंगे हैरान

भागलपुर : बिहार में भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा (कैंप जेल) में सोमवार सुबह नाश्ते के बाद ही अपहरण और हत्या मामले में जेल में बंद आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी और उसी जेल में बंद एक अन्य बंदी के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते आजीवन कारावास काट रहा कैदी […]

भागलपुर : बिहार में भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा (कैंप जेल) में सोमवार सुबह नाश्ते के बाद ही अपहरण और हत्या मामले में जेल में बंद आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी और उसी जेल में बंद एक अन्य बंदी के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते आजीवन कारावास काट रहा कैदी चंदन कुमार परिसर में मौजूद एक पीपल के पेड़ पर चढ़ गया. और जिस बंदी से विवाद हुआ था उसे जेल से स्थानांतरित करने की मांग करने लगा. जेल परिसर में करीब दो घंटे तक चले हाइ वोल्टेज ड्रामे के बाद जेल प्रशासन द्वारा समझा बुझाकर कैदी को पेड़ से उतारा गया. जेल परिसर में कैदी द्वारा किये जा रहे इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए आनंदगढ़ कॉलोनी के घर की छतों पर भीड़ लग गयी.

घटना सोमवार सुबह 8.45 बजे एक अन्य कैदी से हुए विवाद के बाद वह परिसर में मौजूद सबसे ऊंचे पीपल के पेड़ के उपरी टहनी पर चढ़ गया. पहले उसने जेल अधीक्षक और जेलर को बुलाने की मांग की. दोनों अधिकारियों के पहुंचने पर उसने जिस कैदी से विवाद हुआ था उसे जेल से ट्रांसफर करने की मांग की. जब जेल प्रबंधन के अधिकारियों ने यह काम उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है. इस बात निर्णय केवल जिलाधिकारी ही ले सकते हैं. तो पेड़ पर चढ़े कैदी ने जिलाधिकारी को बुलाने की मांग कर दी. इस बात की सूचना जब डीएम को दी गयी तो उन्होंने उक्त घटना की जांच के लिए एडीएम दीपू कुमार को प्रतिनियुक्त किया.

हालांकि, एडीएम के पहुंचने से पहले ही जेल प्रशासन के अधिकारियों द्वारा उसे समझा बुझाकर सुबह ही 10.30 बजे उतार लिया गया था. जेल अधीक्षक रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि जेल परिसर में दो कैदियों के बीच हुए विवाद के बाद एक कैदी पेड़ पर चढ़ गया था. काफी समझाने के बाद उसे पेड़ से उतारा गया. एडीएम के पहुंचने से पहले ही उसे उतार लिया गया था. उक्त कैदी पेड़ पर करीब दो घंटे तक रहा था.

इससे पहले दो बार पेड़‍ पर चढ़ चुके हैं कैदी
रविवार को पेड़ पर चढ़ने वाला कैदी चंदन कुमार इससे पहले भी दो बाद उक्त पीपल के पेड़ पर चढ़ चुका है. कुछ लोगों का मानना है कि कम उम्र में ही मुंगेर जिला के एक अपहरण और हत्या के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा होने से वह मानसिक अस्वस्थ था. मुंगेर जेल से उसे 11 नवंबर 2012 को भागलपुर जेल स्थानांतरित किया गया था. भागलपुर जेल में उसे तृतीय खंड में रखा गया है. भागलपुर लाए जाने के बाद विगत 6 फरवरी 2015 को भी चंदन कुमार ने पीपल के पेड़ पर चढ़कर जेल से भागने का प्रयास किया था. उसके बाद 19 जून 2016 को शाहकुंड के रहने वाले हत्यारोप के सजायाफता कैदी सिंटू मंडल पेड़ पर चढ़ चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >