नालियों का पानी घरों में घुसा गलियाें में बह आये कूड़े के ढेर

भागलपुर : सोमवार अहले सुबह तकरीबन एक घंटे तक हुयी तेज बारिश ने ही नगर निगम के व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी. मूसलाधार बारिश ने स्मार्ट सिटी को कुछ ही पल में बदहाल बनाकर रख दिया और नालियों का गंदा पानी घरों में घुस आया. जबकि, ज्यादातर निचले इलाकों की सड़कों और गलियाें कूड़े […]

भागलपुर : सोमवार अहले सुबह तकरीबन एक घंटे तक हुयी तेज बारिश ने ही नगर निगम के व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी. मूसलाधार बारिश ने स्मार्ट सिटी को कुछ ही पल में बदहाल बनाकर रख दिया और नालियों का गंदा पानी घरों में घुस आया. जबकि, ज्यादातर निचले इलाकों की सड़कों और गलियाें कूड़े के ढेर बह आये.
शहर के पटल बाबू रोड, लोहापट्टी, हड़िया पट्टी, सूता पट्टी व कलाली गली, तिलकामांझी, नीलकंठनगर, प्राणवती लेन, विक्रमशिला काॅलोनी समेत कई इलाकों में जाम हो चुकी नालियों का पानी सड़क बह आया और इन इलाकों के लोग सुबह उठते ही पानी निकासी जुटे नजर आये.
कई दुकानों में घुस आया सड़क पर बहता गंदा पानी
पटल बाबू रोड में 10 दुकानों के अंदर पानी घुस गया. फर्नीचर कारोबारी चंद्रशेखर ने बताया कि सड़क ऊंची है और दुकान नीचे, ऐसे में थोड़ी सी बारिश से भी यहां अक्सर ही ऐसी मुसीबत झेलनी पड़ती है. दो मजदूर लगाकर यहां पानी निकासी की व्यवस्था की गयी. वे दिनभर दुकान की सफाई में ही लगे रहे. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पहले भी एसडीओ को शिकायत की गयी थी.
लेकिन सड़क निर्माण विभाग की मनमानी के कारण 200 से अधिक लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जबकि, बाजार क्षेत्र के लोहापट्टी, सूतापट्टी व लोहिया पुल के आसपास क्षेत्र कीचड़मय हो गया. इससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. आनंद चिकित्सालय रोड पर भी जलजमाव देखने काे मिला.
कीचड़ से पट गयीं शहर की गलियां
शहर के मुख्य मार्गों पर जलजमाव की समस्या देखने काे मिली, जबकि आकाशवाणी पुलिया के नीचे सड़क निर्माण के बाद जलजमाव ने नगर निगम की कारगुजारी सबके सामने ला दी. पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से जलजमाव देखने को मिला.
सांसदों व विधायक की कॉलोनी के हालात भी बदतर
तिलकामांझी, नीलकंठनगर, प्राणवती लेन, विक्रमशिला काॅलोनी आदि क्षेत्रों में वर्तमान सांसद बुलो मंडल, पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन व सुल्तानगंज विधायक सुबोध राय के आवास हैं. लेकिन इन इलाकों में भी जल जमाव से स्थिति बदतर है. क्षेत्र के शशांक कुमार ने बताया कि इस रोड से सैंकड़ों लोग बरहपुरा भी जाते हैं. लेकिन जल जमाव से यहां आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता. यही हाल पूर्व डिप्टी डाॅ प्रीति शेखर के आवास क्षेत्र उर्दू बाजार कोबी बागान के रास्ते पर कीचड़ व जलजमाव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >