भागलपुर : ‘भूत'' के नाम पर महिला ने थाने में डेढ़ घंटे किया हाइवोल्टेज ड्रामा

भागलपुर : भागलपुर के बबरगंज थाना में शुक्रवार को एक विचित्र वाकया देखने को मिला. थाना पहुंच कर एक महिला ने अपनी अजीब हरकतों से थानेदार को खूब धमकाया और अंधविश्वास में लोग यह समझते रहे कि महिला पर भूत आया हुआ है और यह उनसे ऐसी हरकत करवा रहा है. लगभग डेढ़ घंटे तक […]

भागलपुर : भागलपुर के बबरगंज थाना में शुक्रवार को एक विचित्र वाकया देखने को मिला. थाना पहुंच कर एक महिला ने अपनी अजीब हरकतों से थानेदार को खूब धमकाया और अंधविश्वास में लोग यह समझते रहे कि महिला पर भूत आया हुआ है और यह उनसे ऐसी हरकत करवा रहा है. लगभग डेढ़ घंटे तक थाने में भूतकेनाम पर महिला का विचित्र तरह का क्रियाकलाप चलता रहा.

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के अलीगंज स्थित रोशनचक इलाके में गुरुवार रात बरात पर बमबाजी हुई थी. इस मामले में शुक्रवार शाम पुलिस एक नामजद आरोपी कुरकुरिया साह के घर से एक युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गयी.

इसके बादआरोपी की मां भी थाना पहुंच गयी और अजीबोगरीब हरकत करने लगी. महिला ने थानेदार को धमकाते हुए कहा कि निर्दोष लोगों को क्यों गिरफ्तार कर लिया? डेढ़ घंटे थाना में हाइ वोल्टेड ड्रामा चला. इसके बाद वह महिला थाना परिसर में मौजूद मंदिर के बाहर जाकर बैठ गयी और तरह-तरहकी आवाज निकालने लगी.

दरअसल पुलिस ने जिसे कुरकुरिया समझकर हिरासत में ले लिया था, थाना पहुंचने पर पता चला कि वह कुरकुरिया नहीं बल्कि उसका बड़ा भाई है. इसी दौरान उक्त युवक की मां समेत उसकी बहन और अन्य परिजन भी थाना पहुंच गये. यहां युवक की मां अजीबोगरीब हरकत करने लगी. बात करते-करते हुए महिला कभी अपनी जीभ निकाल कर घुमाने लगती तो कभी सामने की ओर झुक जाती तो कभी अपने हाथों को जोर-जोर से हिलाने लगती. बार-बार थानेदार को धमकाते हुए वह बोल रही थी कि उसके ऊपर कोई शक्ति आयी है जो कि उससे सच बुलवा रही है.

थानेदार ने भी इस दौरान चुटकी लेते हुए पूछा कि अगर तुम ऐसी शक्ति हो तो बताओ कि अपराधी कहां छिपे हैं. थानेदार की बातों को सुनते ही वह झल्ला जाती और अजीब आवाज निकालने लगती. डेढ़ घंटे तक चले हाइ वोल्टेज ड्रामा के बाद थानेदार ने उन्हें अपने कक्ष से बाहर जाने को कहा. फिर महिला थाना परिसर में बने मंदिर के बाहर बैठ गयी और अपने बालों को चेहरे के सामने लाकर अपने सिर को गोल-गोल घुमाने लगी. बाद में पुलिसकर्मियों ने महिला के परिजनों को घर ले जाने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >