बिहार : भागलपुर नगर आयुक्त पर पार्षद पति ने किया हमला, दो गिरफ्तार

निगम कार्यालय में की तोड़फोड़ विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर भागलपुर : नगर निगम कार्यालय के सभागार में बुधवार को वार्ड 41 की पार्षद संध्या गुप्ता के पति विनय गुप्ता व उनके सहयोगी अमर कुमार, टुनटुन गुप्ता सहित अन्य ने नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा पर हमला कर दिया. इस दौरान उन लोगाें ने कार्यालय […]

निगम कार्यालय में की तोड़फोड़ विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर

भागलपुर : नगर निगम कार्यालय के सभागार में बुधवार को वार्ड 41 की पार्षद संध्या गुप्ता के पति विनय गुप्ता व उनके सहयोगी अमर कुमार, टुनटुन गुप्ता सहित अन्य ने नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा पर हमला कर दिया.

इस दौरान उन लोगाें ने कार्यालय में तोड़फोड़ की और फाइलों को फेंक दिया. कर्मचारियों ने हमलावर अमर कुमार व टुनटुन गुप्ता को पुलिस के हवाले कर दिया. पार्षद पति नशे की हालत में थे. इस घटना के विरोध में नगर निगम के कर्मचारी संगठन ने गुरुवार से हड़ताल की घोषणा कर दी है.

संगठन के पदाधिकारियों ने एलान किया कि जब तक आरोपित विनय गुप्ता की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वे काम पर नहीं लौटेंगे. सफाई कर्मचारी संगठन ने भी हड़ताल की घोषणा कर दी है.

कर संग्राहकों की होनी थी बैठक : कर संग्राहकों की बैठक बुधवार को होनेवाली थी. कर संग्राहक प्रभारी जयप्रकाश यादव और सभी कर संग्राहक मिनी सभागार में बैठे थे. कर्मचारियों ने बताया कि करीब पांच बजे विनय गुप्ता व अन्य कार्यालय परिसर में घुसे और सभी फाइल फेंकने लगे. एकाउंट शाखा के शीशे तोड़ दिये गये. इसके कारण हंगामा शुरू हो गया.

इस दौरान नगर आयुक्त अपने चैंबर से नीचे उतरे और बैठक के लिए मिनी सभागार की तरफ जाने लगे. सभागार में घुस गये थे, तभी उन पर हमला कर दिया गया. नगर आयुक्त ने उन्हें पकड़ लिया़ तब तक कर्मचारी वहां पहुंच गये. कर्मचारियों ने दोनों सहयोगियों को पकड़ लिया, जबकि विनय गुप्ता अपनी कार को छोड़ भाग गये.

नगर आयुक्त ने एसएसपी को दी सूचना

घटना के बाद कर्मचारी एकजुट हो गये और आंदोलन करने लगे. घटना की जानकारी नगर आयुक्त ने एसएसपी मनोज कुमार को दी. इसके बाद ट्रैफिक इंचार्ज अमर कुमार पहुंच गये. लॉ एंड ऑर्डर इंस्पेक्टर विजय कुमार भी पहुंचे. पुलिस पदाधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया. नगर निगम कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी.

कर्मचारियों के साथ हुई बैठक

नगर आयुक्त ने कर्मचारियों के साथ सभागार में बैठक की. पार्षद रूबी मोदी के पति की एक दिन पहले मंगलवार को सड़क हादसे में हुई मौत पर पहले दो मिनट का मौन रखा गया. इसके बाद कर्मचारियों के साथ बैठक की गयी.

कर्मचारियों का कहना था कि वे अपने अधिकारी का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकते. वे तब तक काम नहीं करेंगे, जब तक विनय गुप्ता की गिरफ्तारी नहीं हो जायेगी. नगर आयुक्त ने कहा कि कर्मचारियों की भावना का वे सम्मान करते हैं, लेकिन सोच-समझ कर कोई निर्णय लेना चाहिए.

जो भी हुआ, वह ठीक नहीं

हमला तो नहीं कह सकते, पर जो हुआ वह ठीक नहीं है. हमारे कार्यालय में तोड़फोड़ की गयी है. शीशा तोड़ दिया गया. फाइलें फेंक दी गयीं. वे सभी नशे में धुत थे.

श्याम बिहारी मीणा, नगर आयुक्त, भागलपुर

नगर आयुक्त पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे

नगर आयुक्त पर हमला हुआ है. लिहाजा गुरुवार से सभी कार्यालय कर्मचारी व सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं करेंगे.

आदित्य जायसवाल, पदाधिकारी, नगर निगम कर्मचारी संघ

प्रशासन दोषी पर करे कार्रवाई

यह घटना किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं है. जो दोषी हैं, उनके विरुद्ध प्रशासन उचित कार्रवाई करे. हम नगर निगम परिवार के साथ हैं.

राजेश वर्मा, डिप्टी मेयर, नगर निगम, भागलपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >