Bhagalpur news बाइक की डिक्की तोड़ उड़ाये 1.79 लाख

शाहकुंड समस्तीपुर के पैक्स अध्यक्ष कमरुज्जमा खां की बाइक की डिक्की तोड़ उचक्कों ने एक लाख 79 हजार रुपये उड़ा दिये

शाहकुंड समस्तीपुर के पैक्स अध्यक्ष कमरुज्जमा खां की बाइक की डिक्की तोड़ उचक्कों ने एक लाख 79 हजार रुपये उड़ा दिये. पैक्स अध्यक्ष ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए शाहकुंड थाना में आवेदन दिया है. पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि शाहकुंड एसबीआई की शाखा से मंगलवार की दोपहर 1 लाख 79 हजार रुपये की निकासी कर कार्य से शाहकुंड प्रखंड कार्यालय के सीडीपीओ कार्यालय गये और सामने बाइक खड़ा कर सीडीपीओ कार्यालय से कार्य कर वापस लौटा, तो देखा कि डिक्की खुली थी और रखे पैसे गायब थे. डिक्की से पैसा गायब देख पैक्स अध्यक्ष ने मामले की सूचना शाहकुंड थानाध्यक्ष को दी. सीडीपीओ कार्यालय के समीप मनरेगा कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा के सहारे पुलिस उचक्के की पहचान करने के प्रयास में जुटी है. शाहकुंड में बाइक से पैसा गायब होने की घटना निरंतर होती है. उचक्के बैंक के आसपास ही मंडराते रहते हैं. थानाध्यक्ष जयनाथ शरण ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है.

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम ग्रामीणों के विरोध से वापस लौटी

सन्हौला प्रखंड क्षेत्र के भुड़िया गांव में वर्षो से बिहार सरकार की जमीन पर सड़क किनारे रहे अतिक्रमण हटाने पहुंचे सीओ को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा. ग्रामीणों व अतिक्रमणकारियों ने इसका विरोध किया. गांव से काफी ग्रामीण पहुंच विरोध करने लगे. स्थिति तनावपूर्ण देख सीओ और पुलिस बल को वापस लौटना पड़ा. भुड़िया मौजा खाता संख्या 299 खेसरा संख्या 22 की भूमि बिहार सरकार की वर्षो से अतिक्रमित थी. अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ दिन पहले ही अंचल से तीन बार नोटिस जारी की जा चुकी था. प्रशासन जल्द ही कार्रवाई करने की बात कह रहा है. ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं. कहा हमलोग न्यायालय जायेंगे.

इशीपुर में दो वारंटी गिरफ्तार

पीरपैंती इशीपुर बाराहाट थाना की पुलिस ने मंगलवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मंटू तांती और सुनील तांती को गिरफ्तार करने का न्यायालय का आदेश जारी था. दोनों को पकड़ का जेल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >