भागलपुर के सबौर में किसान मेला का VIDEO देखिए, 25 किलो का कद्दू और 7 किलो की मूली..

VIDEO: बिहार के भागलपुर में लगे किसान मेला का वीडियो देखिए. 25 किलो का कद्दू और 7 किलो की मूली प्रदर्शनी में लायी गयी.

बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय परिसर में दो दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया गया. इस मेले में 160 से अधिक स्टॉल सजाए गए. बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश व झारखंड के भी हजारों किसान इस मेले में पहुंचे. किसान मेले में लाए गए खेती-किसानी में उपयोग किए जाने वाले वाहनों को देखने और उसकी खासियत जानने के लिए किसान तत्पर दिखे. खेतों में छिड़काव के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन को देखने के लिए भीड़ लगी रही. जबकि उद्यान प्रदर्शनी में तरह-तरह के फल-फूल और सब्जी वगैरह लोग देखने पहुंचे. 25 किलो का कद्दु और 7 किलो की मूली आकर्षण का केंद्र बनी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >