दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था युवक, अचानक गहरे पानी में समाया, तलाश जारी

नौतन के धूम नगर बड़ोरिया स्थित तिरहुत नहर में दोस्तों के साथ स्नान करने पहुंचे 27 वर्षीय युवक गोलू कुमार डूब गए. घटना के बाद से युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है. एनडीआरएफ की टीम दो दिनों से लगातार तलाशी अभियान चला रही है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है.

West Champaran News: नौतन अंचल क्षेत्र के धूम नगर बड़ोरिया स्थित तिरहुत नहर में बुधवार शाम दोस्तों के साथ स्नान करने पहुंचे 27 वर्षीय युवक गोलू कुमार डूब गया. घटना के बाद से युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है. सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया. गुरुवार को बीडीओ गिरधारी लाल और थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान भी घटनास्थल पर पहुंचे और एनडीआरएफ टीम के साथ युवक की तलाश में जुटे रहे.

Nautan News: दोस्तों के साथ नहर में स्नान करने पहुंचा था युवक

लापता युवक की पहचान पीउनीबाग, बेतिया निवासी कृष्णा राम के 27 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गोलू कुमार टेंपो चालक था. बुधवार शाम वह अपने दोस्तों के साथ धूम नगर बड़ोरिया स्थित तिरहुत नहर में स्नान करने पहुंचा था.

इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया.

नहर में शव ढूढं रहीं एनडीआरएफ टीम

NDRF ने शुरू किया सघन तलाशी अभियान

घटना की सूचना मिलते ही नौतन थाना पुलिस सक्रिय हुई. थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और नहर में युवक की तलाश शुरू की.

टीम लगातार संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

BDO और थानाध्यक्ष भी पहुंचे घटनास्थल

गुरुवार को बीडीओ गिरधारी लाल और थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान भी मौके पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने एनडीआरएफ टीम के साथ तलाशी अभियान की स्थिति का जायजा लिया और युवक की बरामदगी के लिए चल रहे प्रयासों में सहयोग किया.

दो दिन से तलाश जारी, परिजनों की बढ़ी चिंता

घटना के बाद से लगातार दो दिनों से युवक की तलाश की जा रही है. लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है. नहर किनारे सैकड़ों ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही.

परिजनों में मचा कोहराम

गोलू कुमार के नहर में डूबने की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. परिवार के लोग उसकी सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं. वहीं स्थानीय लोगों ने भी युवक की तलाश जल्द पूरी होने और उसे बरामद किए जाने की उम्मीद जताई है.

यह भी पढ़ें: गंडक पार के चार प्रखंडों में बिजली संकट, एक सप्ताह में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे ग्रामीण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकुमार पासवान

राजकुमार पासवान वर्ष 2001 से पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने दस्यु सरगनाओं के आतंक, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई. वर्तमान में वे प्रभात खबर से संवाददाता के रूप में जुड़े हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >