पूर्व विवाद में महिला पर गड़ास से हमला, जीएमसीएच में चल रहा इलाज

मैनाटाड़ में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला पर लाठी-डंडों और गड़ास से जानलेवा हमला किया गया. मारपीट के दौरान महिला का मंगलसूत्र और सोने की बाली भी छीन ली गई. पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Mainatanr News: पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट और गड़ास से हमला करने के मामले में मैनाटाड़ पुलिस ने महिला के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. घायल महिला की पहचान रामनगरी गांव निवासी रामेश्वर शर्मा की 45 वर्षीय पत्नी आशा देवी के रूप में हुई है. उसका इलाज जीएमसीएच, बेतिया में चल रहा है.

दरवाजे पर पहुंचकर मारपीट करने का आरोप

प्राथमिकी में आशा देवी ने अपने पटीदार सुनीता देवी, हरिंदर ठाकुर समेत नेपाल के परसा जिला स्थित सड़किया टोला जयमंगलापुर निवासी एक व्यक्ति पर लाठी-डंडे और गड़ास लेकर दरवाजे पर पहुंचने का आरोप लगाया है.

महिला के अनुसार, आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान सुनीता देवी ने गड़ास से उसकी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी.

मंगलसूत्र और सोने की बाली छीनने का आरोप

आशा देवी ने प्राथमिकी में मारपीट के दौरान मंगलसूत्र और सोने की बाली छीनने का भी आरोप लगाया है. घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

मैनाटाड़ थानाध्यक्ष बब्लू कुमार ने बताया कि महिला के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत कुमार पटेल

रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >