लक्ष्य बड़ा, रफ्तार धीमी... पश्चिम चंपारण में पौधरोपण अभियान अभी काफी पीछे

पश्चिम चंपारण में बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान जारी है, जिसका लक्ष्य 7.27 लाख पौधे लगाना है. हालांकि, अब तक केवल 10% लक्ष्य ही पूरा हो सका है. प्रशासन ने अभियान को तेज करने के निर्देश दिए हैं.

West Champaran News: पश्चिम चंपारण में वीबीजीआरएएमजी योजना के तहत इस वर्ष 7,27,200 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है. जिले में इसके लिए 3,636 यूनिट निर्धारित किए गए हैं, लेकिन अभियान की शुरुआत के बावजूद अब तक करीब 10 प्रतिशत पौधरोपण ही हो सका है.

प्रशासन का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी प्रखंडों में अभियान तेज किया जा रहा है.

मझौलिया को मिला सबसे बड़ा लक्ष्य

जिले के सभी प्रखंडों के क्षेत्रफल और भौगोलिक स्थिति के आधार पर पौधरोपण का लक्ष्य तय किया गया है.

सबसे अधिक 328 यूनिट का लक्ष्य मझौलिया प्रखंड को दिया गया है. इसके बाद नरकटियागंज (324 यूनिट) और बगहा-2 (300 यूनिट) का स्थान है.

अभियान की हो रही निगरानी

एनईपी के निदेशक पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने बताया कि सभी प्रखंडों में लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण शुरू करा दिया गया है और अभियान की नियमित निगरानी की जा रही है.

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष योजना के तहत 3,000 से अधिक यूनिट का लक्ष्य था, लेकिन करीब 2,000 यूनिट में ही पौधरोपण हो पाया था.

वन पोषकों पर होगी पौधों की जिम्मेदारी

योजना के तहत प्रत्येक यूनिट की निगरानी के लिए वन पोषकों की तैनाती की गई है.

निजी भूमि की प्रत्येक यूनिट के लिए एक वन पोषक, जबकि सरकारी भूमि की प्रत्येक यूनिट के लिए दो वन पोषक लगाए गए हैं. इन्हें पौधों की सिंचाई, सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है.

वन पोषकों को प्रत्येक माह आठ दिन काम करना होगा. यदि संबंधित यूनिट में 90 प्रतिशत पौधे जीवित पाए जाते हैं, तभी उनकी मजदूरी का भुगतान किया जाएगा.

प्रखंडवार पौधरोपण लक्ष्य

प्रखंडलक्ष्य (यूनिट)
मझौलिया328
नरकटियागंज324
बगहा-2300
बगहा-1288
चनपटिया288
नौतन228
लौरिया228
रामनगर216
योगापट्टी216
गौनाहा216
बैरिया204
मैनाटांड़192
सिकटा192
मधुबनी120
भितहां108
ठकराहां84
पिपरासी84

प्रशासन का लक्ष्य निर्धारित समय के भीतर सभी 3,636 यूनिट में पौधरोपण पूरा कर जिले में 7.27 लाख पौधे लगाने का है. इसके लिए सभी प्रखंडों में अभियान की निगरानी लगातार जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >