Bettiah : 31 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जेल

भैरोगंज थाना की पुलिस ने बीती रात अलग-अलग जगह से छापेमारी कर 31 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

बगहा. भैरोगंज थाना की पुलिस ने बीती रात अलग-अलग जगह से छापेमारी कर 31 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट ने बताया पुलिस गस्ती में निकली हुई थी कि गुप्त सूचना मिली कि मंझरिया गांव में भारी मात्रा में शराब का खेप तस्करी के लिए पहुंचा है. पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए मंझरिया गांव में भरत यादव के घर छापेमारी किया.जिस दौरान पुलिस ने घर में छुपा के रखे 10 लीटर देशी शराब बरामद कर लिया. वही पुलिस ने मौके से शराब तस्कर भरत यादव को धर दबोच लिया.वही दूसरी ओर पुलिस ने बगहा व भैरोगंज मुख्य पथ में सिकटी पुल के समीप छापेमारी कर 21 लीटर देशी शराब के साथ शराब तस्कर व टोला परसौनी निवासी विलोटन यादव को गिरफ्तार कर लिया .वही थानाध्यक्ष सीता केवट ने बताया कि इस मामले में थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत कांड अंकित कर गिरफ्तार शराब तस्करों से पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >