ट्रेन में शराब पीकर यात्रियों को कर रहे थे परेशान, नरकटियागंज स्टेशन पर रेल पुलिस ने दबोचा

अवध एक्सप्रेस में शराब के नशे में धुत होकर यात्रियों को परेशान करने वाले दो यात्रियों को नरकटियागंज रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. स्कॉर्ट टीम ने ट्रेन में ही पकड़ा और ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Narkatiaganj Rail Police: अवध एक्सप्रेस में शराब के नशे में हंगामा कर अन्य यात्रियों को परेशान करना दो यात्रियों को महंगा पड़ गया. शिकायत मिलने के बाद नरकटियागंज रेल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

स्कॉर्ट टीम ने ट्रेन में ही संभाला मामला

जानकारी के अनुसार, दोनों यात्री अवध एक्सप्रेस में सफर के दौरान शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थे. उनकी हरकतों से अन्य यात्रियों को परेशानी होने लगी.

सूचना मिलते ही ट्रेन में तैनात स्कॉर्ट टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अपने कब्जे में ले लिया. नरकटियागंज जंक्शन पहुंचने के बाद उन्हें रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया.

ब्रेथ एनालाइजर जांच में हुई पुष्टि

रेल थाना में दोनों यात्रियों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर वार्ड-7 निवासी 26 वर्षीय अफजल आलम और 40 वर्षीय नयन हुसैन के रूप में हुई है.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

नरकटियागंज रेल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने बताया कि दोनों आरोपी शराब के नशे में ट्रेन में हंगामा कर रहे थे और अन्य यात्रियों को असुविधा पहुंचा रहे थे.

मेडिकल जांच और ब्रेथ एनालाइजर रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish kumar pand

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >