चौतरवा. थाना क्षेत्र के चंद्रपुर-भिड़ारी गांव के वार्ड नंबर एक में गुरुवार की रात में अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया. जिसमें राजेंद्र चौरसिया एवं राधा किशुन यादव का घर शामिल है. इस अग्निकांड में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी है. मिली जानकारी के मुताबिक राजेंद्र चौरसिया के घर में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. देखते ही देखते पड़ोसी राधा किशुन यादव का भी घर जलकर राख हो गया. इस अगलगी में आठ बकरियां जल गयी. जबकि एक भैंसा झुलस गया तथा दोनों के घर में रखी गयी अनाज, कपड़ा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया. इस बाबत थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है. लेकिन अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. वैसे 112 आपातकालीन पुलिस की गाड़ी गयी थी. वहीं घटना की सूचना पर अग्निशमन वाहन के जाने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
