खिली धूप से मिली चाक को गति, दिख रहें आकर्षक दीये

दीपावली त्यौहार को लेकर जिले के प्रमुख चौक चौराहों के साथ साथ मिट्टी के खिलौने, दीया, घरौंदे बिकने शुरू हो गये हैं.

बेतिया. दीपावली त्यौहार को लेकर जिले के प्रमुख चौक चौराहों के साथ साथ मिट्टी के खिलौने, दीया, घरौंदे बिकने शुरू हो गये हैं. मिट्टी के दीयों की बढ़ती मांग को लेकर कुम्हार भी दिन रात एक कर दीया तैयार करने में जुटे हैं. मौसम साफ होने, धूप खिलने पर कुम्हारों के चेहरे पर रौनक के साथ साथ चाक में भी गति दिख रही है. मिट्टी के बने घरौंदे, चौकोर दीये, डिजाइनर दीये भी खूब ग्राहकों की पसंद में शामिल हैं. नगर के गंज नंबर दो कुम्हार पट्टी निवासी छोटेलाल पंडित पुस्तैनी कुम्हार है. उनका कहना है कि उनके यहां दादा परदादा के जमाने से इस कार्य को किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बाजार में पड़े पैमाने पर दीये, घरौंदे उपलब्ध है. दीप ज्योति पर्व की शृंखला की दस्तक घरों व बाजारों में महसूस की जाने लगी है. धनतेरस के साथ 18 अक्टूबर को ज्योति कलश छलक उठेंगे. इसके साथ ही धन्वंतरि जयंती, हनुमान जयंती, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, अन्नकूट जैसे पर्व उत्सवों की धूम होगी. मिट्टी से जुड़े त्यौहार को लेकर मिट्टी के दीयों का बाजार जगमगा उठा हैं. परंपरा को कायम रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पर्यावरण अनुकूल डिजाइनर दीये रौशन होने को तैयार हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >